Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुलतानपुर में विशेष समुदाय के खिलाफ शिकायत पर केस दर्ज:समाज कल्याण विभाग के कनिष्ठ सहायक ग्रेड-3 ने व्हाट्सएप पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

    3 hours ago

    1

    0

    सुलतानपुर में समाज कल्याण विभाग के कनिष्ठ सहायक ग्रेड-3 के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गुरुवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शहजाद ने इस संबंध में सीओ सिटी और कोतवाली प्रभारी से शिकायत की थी। शिकायत के मुताबिक, समाज कल्याण विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत अभिषेक गिरि ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर एक विशेष समुदाय के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। शिकायतकर्ता मोहम्मद शहजाद ने आरोप लगाया है कि इस तरह की टिप्पणी से समाज में आपसी सौहार्द बिगड़ने की आशंका है और संबंधित समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि एक सरकारी पद पर कार्यरत व्यक्ति द्वारा ऐसी भड़काऊ और गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी करना निंदनीय है, जिससे सामाजिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। यह स्क्रीनशॉट मंगलवार को सामने आया था। मोहम्मद शहजाद ने कोतवाली प्रभारी से मामले की निष्पक्ष जांच करने और अभिषेक गिरि के खिलाफ उचित कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। नगर कोतवाल संदीप राय ने बताया कि गुरुवार को इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, अभिषेक गिरि पहले भी विवादों में रहे हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से संबंधित कथित अनियमितताओं के मामले में उनके खिलाफ बल्दीराय थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। उस मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में 1920 अभ्यर्थी देंगे SI भर्ती परीक्षा:8 केंद्रों पर होगी परीक्षा, DM ने दिए सख्ती के निर्देश
    Next Article
    विधायक ने बिलग्राम-मल्लावां में स्टेडियम का प्रस्ताव दिया:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सकारात्मक आश्वासन दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment