Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में 50 स्कूली वाहन मिले खटारा:35 सड़क पर चलने लायक नहीं; पंजीकरण निरस्त होंगे

    2 hours ago

    1

    0

    कन्नौज जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में 50 ऐसे स्कूली वाहन चिन्हित किए गए हैं, जो या तो सड़क पर चलने लायक नहीं हैं या उनके पास वैध फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं है। एडीएम न्यायिक विजय कुमार मिश्रा ने ऐसे वाहनों का पंजीकरण निरस्त कराने के आदेश दिए हैं। एआरटीओ इज्या तिवारी के मुताबिक जिले में चिन्हित 50 स्कूली वाहनों में 35 वाहन पूरी तरह निष्प्रयोज्य पाए गए हैं। इन वाहनों के संचालन पर तत्काल रोक लगा दी गई है। इनके पंजीकरण निरस्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच में 15 अन्य स्कूली वाहन ऐसे मिले, जिनकी फिटनेस प्रक्रिया पूरी नहीं थी। इन वाहनों को भी फिलहाल सड़क पर चलने की अनुमति नहीं दी गई है। फिटनेस प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इन्हें दोबारा संचालन की अनुमति मिलेगी। अधिकारियों का कहना है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल संचालकों को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं, इसके बावजूद कुछ संचालक लापरवाही बरत रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। रॉन्ग साइड और ओवरस्पीडिंग पर भी होगी कार्रवाई एआरटीओ के मुताबिक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमित प्रवर्तन अभियान जारी रहेगा। रॉन्ग साइड वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, नशे में वाहन चलाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी। बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता प्रशासन ने कहा है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियमों का पालन नहीं करने वाले स्कूली वाहनों और संचालकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज अखबार नहीं, एटा की कल की 5 बड़ी खबरें:दो बाइकों की टक्कर, सवारों में मारपीट, ग्राहक-दुकानदार में मारपीट, दुकान में तोड़फोड़
    Next Article
    लखनऊ में मूसलाधार बारिश, घरों में पानी भरा:बेड, किचन डूबे; सड़कों पर कारों के पहिये डूबे, बाइकें बंद हो रहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment