Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में आज अखबार नहीं, पढ़िए बड़ी खबरें:वकील हत्याकांड में कांग्रेस नेता फरार, गिरफ्तारी में जुटीं 6 टीमें, मंडी की दुकान में आग लगी

    1 day ago

    3

    0

    आज कन्नौज में में नो न्यूज पेपर डे है। अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर डिजिटल ऐप पर कल की 3 बड़ी खबरें पढ़िए… कन्नौज के छिबरामऊ में अधिवक्ता की हत्या के बाद तनाव का माहौल है। वारदात के बाद से आरोपी कांग्रेस नेता और उसके परिजन फरार हैं। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें लगाई हैं। वहीं, आरोपी की मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। एहतियात के तौर पर दोनों पक्षों के घरों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 80 हजार रुपए नकदी, इनवर्टर-बैटरी और कागजात जले छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र की निगम मंडी में देर रात अज्ञात कारणों से एक दुकान में आग लग गई। दुकान से आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थानीय लोग आग पर काबू पा चुके थे। पूरी खबर पढ़ें दीपावली पर दीपक से घर में आग लगी समधन के किदवई नगर में दीपावली पर जलाए गए दीपक से रामसनेही जाटव के घर में आग लग गई। आग से संदूक में रखा सामान जल गया। रामसनेही ने घर के एक कमरे में संदूक के ऊपर दीपक रखा था। संदूक पर खेतों में दवा छिड़कने वाली मशीन और शादी-विवाह में इस्तेमाल होने वाली लाइटों की झालर रखी थी। इसी दौरान दीपक से आग लगी और सामान उसकी चपेट में आ गया। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में महिला को घर में घुसकर पीटा:बचाने पहुंचे बेटों से भी मारपीट, पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया
    Next Article
    दिवाली के प्रदूषण और बदलते मौसम ने बिगाड़ी सेहत:अस्पतालों में बढ़े मरीज, खांसी-जुकाम, एलर्जी और सांस की परेशानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment