Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में आठ निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी मिली:एसपी विनोद कुमार ने ठठिया, महिला थाने में भी नए प्रभारी तैनात किए

    4 hours ago

    2

    0

    कन्नौज जिले में बड़े पैमाने पर निरीक्षकों के तबादलों के बाद पुलिस विभाग में नई तैनाती का दौर शुरू हो गया है। एसपी विनोद कुमार ने जिले में आए आठ निरीक्षकों को अलग-अलग शाखाओं और प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही ठठिया और सकरावा थाने में नए थानेदारों की तैनाती करते हुए महिला थाने की कमान भी बदल दी गई है। एसपी ने निरीक्षक देवेंद्र कुमार को चुनाव सेल प्रभारी बनाया है, जबकि देवेंद्र विक्रम सिंह को जन सूचना सेल प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह अजय पाल सिंह को डीसीआरबी प्रभारी, अखिलेश कुमार जायसवाल को अपराध शाखा प्रभारी और योगेंद्र सिंह सोलंकी को शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी बनाया गया है। महिला सहायता प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी निरीक्षक सीमा सिंह को महिला सहायता प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रामप्रकाश और रणविजय सिंह को अपराध शाखा में तैनात किया गया है। वहीं, ठठिया थानाध्यक्ष रहे एसआई संजीव कुमार को एसपी ने अपना पीआरओ बनाया है। उनके स्थान पर सकरावा थाना प्रभारी रहे भागमल सिंह को ठठिया थाने की कमान सौंपी गई है। महिला थानाध्यक्ष सीमा सिंह को सकरावा थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि एसआई ज्योति को महिला थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। एसपी के इस फेरबदल से पुलिस विभाग की कई महत्वपूर्ण शाखाओं और थानों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में पीपीपी मॉडल से बनेंगे 72 नए बस स्टेशन:पहले चरण के 11 बस स्टेशनों पर निर्माण कार्य शुरू, दूसरे चरण की परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की तैयारी
    Next Article
    SN में कैंसर के 35 जटिल मामलाें पर मंथन:आगरा मेडिकल कॉलेज में चल रहा प्रशिक्षण, आसान होगा इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment