Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में बीजेपी ब्लॉक प्रमुख से विवाद हटीं एसडीएम वैशाली:डीएम ने तिर्वा ट्रांसफर किया, नवनीता राय नई SDM सदर बनीं

    16 hours ago

    2

    0

    कन्नौज में 2 जून को सदर एसडीएम से उन्हीं के कार्यालय में बीजेपी के ब्लाक प्रमुख की तकरार हो गई। जिसके बाद गुस्साए ब्लाक प्रमुख तहसील में धरने पर बैठ गए। उन्होंने एसडीएम पर 24 घण्टे में कार्यवाही का अल्टीमेटम दिया। जिसके बाद देर रात डीएम ने उनका ट्रांसफर तिर्वा कर दिया। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने देर रात आदेश जारी करते हुए एसडीएम वैशाली आईएएस का ट्रांसफर तिर्वा तहसील के लिए कर दिया। उनकी जगह पर नवनीता राय को कन्नौज सदर का एसडीएम नियुक्त किया है। जबकि रेशमा सहाय को एसडीएम सदर (न्यायिक) नियुक्त किया गया। IAS वैशाली सदर तहसील में एसडीएम के पद पर तैनात थीं। जहां रहते हुए 2 जून को जमीन से सम्बंधित धारा 80 की फाइल पर आदेश कराने के लिए पहुंचे बीजेपी के सदर ब्लाक प्रमुख रामू कठेरिया से उनकी तकरार हो गई थी। आरोप है कि एसडीएम ने उन्हें कुर्सी से उठने और कार्यालय से बाहर निकल जाने को बोल दिया। जिसके बाद गुस्साए ब्लाक प्रमुख ने उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए तहसील परिसर में ही धरने पर बैठ गए। इस मामले की जानकारी होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया वहां पहुंचे और ब्लाक प्रमुख को कलक्ट्रेट ले गए। जहां डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री से उन लोगों ने एसडीएम की शिकायत करते हुए 24 घण्टे में कार्यवाही का अल्टीमेटम दिया। जिसके बाद डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने देर रात एसडीएम के ट्रांसफर का आदेश जारी कर दिया। DM से नाराजगी का कारण भी एसडीएम रहीं 26 मार्च की शाम शहर के रोमा स्मारक में यूपी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर प्रशासन की ओर से कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण चीफगेस्ट थे। वह तय समय में कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे, लेकिन कोई अधिकारी उन्हें रिसीव करने नहीं पहुंचा। आरोप है कि एसडीएम वैशाली ने भी डीएम को मंत्री के आने की सूचना नहीं दी। करीब 45 मिनट तक डीएम का इंतजार करने का बाद मंत्री असीम अरुण कार्यक्रम शुरू कराए बिना ही नाराज होकर चले गए थे। इस मामले में भी एसडीएम की गलती सामने आई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट अभ्यर्थियों का प्रदर्शन:राज्यमंत्री का आवास घेरा; बोले- योगी बाबा न्याय दो, परीक्षा तिथि घोषित हो
    Next Article
    नोएडा प्राधिकरण घेरेंगे किसान:मांगों पर नहीं मिला कोई जवाब, दो साल पहले बनी थी हाइपावर कमेटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment