Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में ड्राइवर की पिटाई का VIDEO:हॉर्न बजाने पर अंडरपास पर रास्ता रोक खड़े लोगों ने पीटा, गाली-गलौल की

    2 hours ago

    1

    0

    कन्नौज जिले के गुरसहायगंज क्षेत्र में नेशनल हाईवे के अंडरपास पर रास्ता रोककर खड़े कुछ अराजकतत्वों ने एक ट्रक ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई कर दी। ड्राइवर ने हॉर्न बजाकर उन्हें हटने के लिए कहा था, जिसके बाद युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है। यह मामला गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के तेराजाकेट कस्बे का है। रात के समय नेशनल हाईवे के ब्रिज के नीचे कुछ लोग रास्ता रोके खड़े थे। सरायप्रयाग कस्बा निवासी ट्रक ड्राइवर सतेंद्र अपने घर जा रहा था। जब उसने रास्ते में खड़े युवकों को हॉर्न बजाकर हटने को कहा, तो वे भड़क गए। युवकों ने गाली-गलौज करते हुए ड्राइवर सतेंद्र को ट्रक से नीचे खींच लिया। इसके बाद उन्होंने लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई की। मारपीट का यह पूरा वाकया किसी ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद ट्रक ड्राइवर सतेंद्र ने गुरसहायगंज कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया गया है कि तेराजाकेट से लेकर जलालाबाद अंडरपास तक शाम के समय अक्सर अराजकतत्वों का जमावड़ा लगता है। ये अराजकतत्व रास्ते से गुजरने वाले लोगों से अक्सर अभद्रता करते हैं और मारपीट भी कर देते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त न होने के कारण इन अराजकतत्वों के हौसले बुलंद हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व सभासद के हत्यारे पुलिस से दूर:अम्बेडकरनगर में दिनदहाड़े हुई थी हत्या की वारदात, तीन टीमें कर रही हत्यारों की तलाश
    Next Article
    सीतापुर में सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत:मिश्रिख मेले से लौटते समय पेड़ से टकराई बाइक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment