Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में खाद दुकानों का औचक निरीक्षण:रेट लिस्ट अधूरा मिला, किसान ID न होने पर नोटिस जारी; सैंपल लिए

    9 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में जिलाधिकारी के निर्देश पर उर्वरक की उपलब्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद दुकानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। जिला कृषि अधिकारी संत लाल गुप्ता ने गुगरापुर क्षेत्र स्थित गायत्री खाद भंडार (सराय चौराहा), बालाजी खाद भंडार (तहसीपुर) और कटियार खाद भंडार (तहसीपुर) समेत कई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। बालाजी खाद भंडार पर मिली अनियमितता निरीक्षण के दौरान बालाजी खाद भंडार पर मूल्य सूची (रेट बोर्ड) अधूरी पाई गई। इस पर संबंधित उर्वरक विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और नियमानुसार सुधार के निर्देश दिए गए। साथ ही, प्रतिष्ठान पर उपलब्ध डीएपी उर्वरक का गुणवत्ता परीक्षण के लिए नमूना भी लिया गया। कटियार खाद भंडार को भी जारी हुआ नोटिस कटियार खाद भंडार के निरीक्षण में उर्वरक विक्रय पंजिका में किसानों की फार्मर आईडी, खतौनी और मोबाइल नंबर दर्ज नहीं मिले। इसे उर्वरक विक्रय संबंधी नियमों का उल्लंघन मानते हुए विक्रेता को नोटिस जारी किया गया और अभिलेख तत्काल अद्यतन करने के निर्देश दिए गए। एनपीके उर्वरक का भी लिया गया नमूना गायत्री खाद भंडार, सराय चौराहा, गुगरापुर से भी एनपीके उर्वरक का नमूना गुणवत्ता परीक्षण के लिए संग्रहित किया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सभी नमूने प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कालाबाजारी और अधिक कीमत वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई जिला कृषि अधिकारी संत लाल गुप्ता ने कहा कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। यदि किसी भी विक्रेता द्वारा कालाबाजारी, अधिक कीमत वसूली या गुणवत्ता संबंधी अनियमितता की जाती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसानों से की यह अपील उन्होंने किसानों से अपील की कि उर्वरक खरीदने जाते समय अपने साथ फार्मर आईडी, आधार कार्ड और खतौनी अवश्य लेकर जाएं, ताकि उनकी जोत और फसल के अनुसार निर्धारित दरों पर उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके। जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है उर्वरक जिला कृषि अधिकारी के अनुसार, जनपद में वर्तमान में यूरिया 19,570.60 मीट्रिक टन, डीएपी 7,649.68 मीट्रिक टन, एनपीके 15,285.40 मीट्रिक टन, पोटाश 3,614.50 मीट्रिक टन और एसएसपी 6,264.94 मीट्रिक टन उपलब्ध है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि उर्वरकों की कोई कमी नहीं है और घबराने की आवश्यकता नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में 1.1 किलो गांजा बरामदगी मामले में दोषी करार:अभियुक्त को 1 साल 3 महीने की जेल, 10 हजार का जुर्माना लगा
    Next Article
    नौकरी दिलाने के नाम पर 30.88 लाख की ठगी:बस्ती में आयकर इंस्पेक्टर बनकर 3 युवकों से वसूले रुपए, फर्जी चेक देकर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment