Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नौकरी दिलाने के नाम पर 30.88 लाख की ठगी:बस्ती में आयकर इंस्पेक्टर बनकर 3 युवकों से वसूले रुपए, फर्जी चेक देकर फरार

    8 hours ago

    1

    0

    बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में आयकर विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन युवकों से 30.88 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को आयकर विभाग का इंस्पेक्टर बताकर पहले आउटसोर्सिंग और फिर स्थायी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 3 अगस्त को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, परसा बोधी गांव निवासी विजेंद्र कुमार चौधरी ने तहरीर में बताया कि सिद्धार्थनगर के सोनखर निवासी आकाश कुमार ने खुद को आयकर विभाग का इंस्पेक्टर बताया था। उसने विजेंद्र और उनके दो दोस्तों को आयकर विभाग व सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में पैसे लिए। विजेंद्र से 15 लाख, दो दोस्तों से 15.88 लाख लिए तहरीर के अनुसार, आरोपी ने विजेंद्र कुमार चौधरी से 15 लाख रुपये, उनके मित्र मनोज चौधरी से 12 लाख रुपये और पंकज कुमार चौधरी से 3.88 लाख रुपये वसूले। इस तरह तीनों से कुल 30.88 लाख रुपये ठग लिए। भरोसा जीतने के लिए ट्रेनिंग और वेतन भी दिया पीड़ितों का विश्वास बनाए रखने के लिए आरोपी ने विजेंद्र को दिल्ली में प्रशिक्षण दिलाया और बाद में जॉइनिंग के नाम पर पटना भेज दिया। इतना ही नहीं, उसने 44,500 रुपये की दो किश्तें वेतन के रूप में भी दीं, ताकि किसी तरह का शक न हो। गलत हस्ताक्षर वाले चेक देकर किया गुमराह जब नौकरी नहीं मिली तो आरोपी ने दो-दो लाख रुपये के तीन चेक दिए। लेकिन बैंक में प्रस्तुत करने पर गलत हस्ताक्षर होने के कारण तीनों चेक बाउंस हो गए। इसके बाद पीड़ितों को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस मुंडेरवा पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी आकाश कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में खाद दुकानों का औचक निरीक्षण:रेट लिस्ट अधूरा मिला, किसान ID न होने पर नोटिस जारी; सैंपल लिए
    Next Article
    शुभम जायसवाल की अरेस्टिंग पर दुबई ने जताई सहमति:कफ सिरप तस्करी में फरार है, 39 हजार पेज का विदेश मंत्रालय ने सौंपा वारंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment