Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव- मोहम्मद तौहीद बने कनिष्ठ उपाध्यक्ष:त्रिकोणीय संघर्ष में 12 वोटों से मिली जीत, कार्यकारिणी के 12 मेंबर चुने गए

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर बार एसोसिएशन के मतगणना के आखिरी दिन कनिष्ठ उपाध्यक्ष, वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी के वोटों की गिनती की गई। 1389 वोट पाकर मो. तौहीद के सिर कनिष्ठ उपाध्यक्ष का ताज सजा। वहीं वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी पद पर 12 विजेता प्रत्याशियों की घोषणा की गई। वरिष्ठ कार्यकारिणी में 820 वोट पाकर अशोक कुमार त्रिवेदी व कनिष्ठ कार्यकारिणी पद पर 628 वोट पाकर आदित्य कुमार ने पहला स्थान हासिल किया 3 प्रत्याशियों के बीच हुआ कड़ा मुकाबला शुक्रवार को बार एसोसिएशन वार्षिक चुनाव की मतगणना के तीसरे दिन सुबह 10 बजे कनिष्ठ उपाध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकारिणी और कनिष्ठ कार्यकारिणी पदों की काउंटिंग शुरू हुई। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार शुक्ला, रोहित कुमार सोनकर और मो. तौहीद के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। कांटे की संघर्ष के बाद 12 वोट पाकर मो. तौहीद ने जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी विनोद कुमार शुक्ला को 1377 व रोहित कुमार सोनकर को 1317 वोट मिले। अशोक त्रिवेदी ने वरिष्ठ कार्यकारिणी में पाया पहला स्थान एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि वरिष्ठ कार्यकारिणी के 6 पदों के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में थे। जिनमें 820 वोट पाकर अशोक कुमार त्रिवेदी ने पहला, 711 वोट पाकर सुरेश चंद्र तिवारी ने दूसरा, 662 वोट पाकर अनोज कुमार पटेल ने तीसरा, 509 वोट पाकर राकेश कुमार कुशवाहा ने चौथा, 502 वोट पाकर सैयद जावेद हुसैन ने पांचवा व 416 वोट पाकर संजय कुशवाहा छठवें स्थान पर रहे। इस दौरान 166 वोट अवैध घोषित किए गए। इसके बाद कनिष्ठ कार्यकारिणी मतों की गणना शुरू कीगई है। जिसमें 628 वोट पाकर आदित्य कुमार अग्निहोत्री पहले, 503 वोट पाकर सत्यम तिवारी दूसरे, 492 वोट पाकर अमित कुमार सिंह तीसरे, 467 वोट पाकर हेमंत नरेंद्र यादव चौथे, 408 वोट पाकर शालिनी शुक्ला पांचवे, 369 वोट पाकर ईशू सोनकर छठवें स्थान पर रहीं। बुधवार को अध्यक्ष और महामंत्री चुने गए थे बता दें कि बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में बुधवार को अध्यक्ष पद पर योगेंद्र अवस्थी व महामंत्री पद पर विनय कुमार मिश्रा को विजेता घोषित किया गया था। गुरुवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष समेत 6 पदों के परिणाम घोषित किए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद सोनल पाठक ने 1768 वोट पाकर जीत हासिल की। मंत्री पद पर 1115 वोट पाकर कृष्ण कुमार तिवारी विजयी हुए। 747 वोटों से जीत कर संयुक्त मंत्री पुस्तकालय का पद अनिल बाबू चौधरी, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर 2101 वोट पाकर अभय त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर विवेक 429 वोटों से जीत दर्ज कराई । वहीं कोषाध्यक्ष पद पर 1578 वोट पाकर भगवतदास ने विजयी हासिल की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निक्की भाटी हत्याकांड: विपिन भाटी की जमानत खारिज:21 अगस्त को निक्की की जलाकर की थी हत्या, तीन को मिल चुकी जमानत
    Next Article
    वाराणसी में छात्राओं को नकल, छात्रों की पिटाई पर हंगामा-नारेबाजी:कालेज कर्मचारियों ने लाठी से पीटा, छात्रों ने गेट घेरा तो शिक्षकों ने बुलाई पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment