Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के 10 इलाकों में बिजली का शटडाउन:सोमवार को 5 से 7 घंटे सप्लाई बाधित रहेगी, 100 से अधिक कर्मचारी पोल बदलेंगे

    16 hours ago

    1

    0

    केस्को के अनुसार बिजली पोल बदलने और 11 केवी रिकंडक्टरिंग से जुड़े कार्यों के लिए शटडाउन लिया जा रहा है। यह कदम शहर में बेहतर और सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये किया जा रहा है। विभाग का कहना है कि कार्य पूरा होते ही संबंधित क्षेत्रों में तुरंत बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इन इलाकों में बिजली का शटडाउन जिन इलाकों में बिजली कटौती रहेगी, उनमें विजयनगर ओ ब्लॉक, एच ब्लॉक, रतनलाल नगर, गोपाल नगर, बसंत विहार, टेलीफोन एक्सचेंज, धाम मोहिनी और मारवाड़ी परमपुरवा प्रमुख रूप से शामिल हैं। सुबह 10 बजे से बिजली की कटौती शुरू होगी, शाम 5 बजे तक विभिन्न इलाकों में निरधारित किये गये समय तक रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में 5 से 7 घंटे तक बिजली गुल रहने की संभावना है। 100 से अधिक कर्मचारी करेंगे कार्य बिजली विभाग ने बताया कि इन कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए 100 से अधिक कर्मचारी तैनात किए गए हैं। केस्को ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और विभाग को सहयोग करें, ताकि भविष्य में बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में हाइटेंशन लाइन से युवक की मौत:CPR देने के बाद भी नहीं बची जान, कैंटर लेकर जाते समय हादसा
    Next Article
    मैनपुरी में किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का VIDEO:देर रात अपने ट्रैक्टर में ट्रॉली जोड़कर ले गए, घटना सीसीटीवी में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment