Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'कानपुर को 'बदनामपुर' बना दिया', Akhilesh Yadav का भाजपा पर तीखा हमला

    3 hours from now

    1

    0

     समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कानपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियों और प्रशासनिक विफलताओं ने उत्तर प्रदेश के कभी सबसे बड़े औद्योगिक केंद्र रहे कानपुर की पहचान को पूरी तरह धूमिल कर दिया है।इसे भी पढ़ें: Telangana Municipal Election Results 2026 | कांग्रेस की 'हाथ' मजबूत, मल्लिकार्जुन खरगे ने जनता के विश्वास को सराहा  अखिलेश यादव नेभाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल ने कानपुर को बर्बाद कर दिया और कभी फलते-फूलते औद्योगिक केंद्र को ‘बदनामपुर’ बना दिया। यादव ने यहां सिविल लाइंस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, “भारतीय जनता पार्टी ने कानपुर को ‘बदनामपुर’ बना दिया है। शहर का नाम आज कार पलटने, पुलिस-वकील के झगड़े और फर्जी मुठभेड़ों की वजह से सुर्खियों में है।”इसे भी पढ़ें: Khalistani Pannu Murder Conspiracy Case | न्यूयॉर्क की अदालत में निखिल गुप्ता ने स्वीकार किया अपना अपराध उन्होंने कहा कि कानपुर शहर जो कभी अपनी कपड़ा मिलों और अन्य चीजों के निर्माण के केंद्र के लिए मशहूर था, वह अब सड़क हादसों, झगड़ों और प्रशासनिक कमियों से जुड़ा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक लाल इमली कपड़ा मिल के बंद होने और गंगा में सीवर का पानी जाने के मुद्दे का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कानपुर की विरासत को कमजोर किया गया है। यादव ने सपा के सत्ता में वापस आने पर बदलाव का वादा करते हुए कहा कि उनकी सरकार कानपुर में लखनऊ से भी बेहतर रिवरफ्रंट बनाएगी, लाल इमली मिल को फिर से चालू करेगी और बड़े औद्योगिक निवेश के लिए बेहतर माहौल बनाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “हमें बोलने भी नहीं दिया जा रहा है।” उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘योगी’ होने के दावों पर सवाल उठाया और कहा कि एक सच्चा योगी गुस्से या ताकत से काम नहीं लेता। यादव ने कहा, “एक योगी हिंसा को बढ़ावा नहीं दे सकता या कुर्सी से चिपका नहीं रह सकता।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Mumbai Municipal Corporation scam | फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में महापौर का कड़ा रुख, 'अवैध घुसपैठियों' और भ्रष्ट अफसरों पर गिरेगी गाज
    Next Article
    पीएम मोदी का असम दौरा:₹5,450 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे, हाईवे पर फाइटर जेट्स की लैंडिंग देखेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment