Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के चमनगंज और गोविंदनगर में लगी आग:दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया काबू, आठ मकानों से लोगो को बाहर निकाला

    10 hours ago

    1

    0

    कानपुर में शुुक्रवार को दो अलग-अलग जगह आग लगने की घटनाएं हुईं। चमनगंज क्षेत्र में परचून की एक दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देख लोगों ने दमकल कर्मियों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दुकान के आसपास 8 मकानों को खाली करा दिया। वहीं दूसरी घटना गोविंद नगर के दादानगर में हुई। यहां 178-B हाईराइज प्रीमियम व चंद्रा माइक्रोप्लास्ट फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। 3 दमकल गाड़ियों ने आग बुझाई थाना चमनगंज क्षेत्र की है। मिनी कंट्रोल को सूचना मिली कि एक दुकान में आग लग गई है। मिनी कंट्रोल रूम में सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर कर्नलगंज और लाटूश रोड से तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का कार्य शुरू किया । आग रूपम चौराहे के पास एक परचून की दुकान में लगी, आसपास की घनी आबादी होने के कारण आग की संभावना को देखते हुये फायर विभाग ने कई मकान से लोगो को बार निकाल लिया। आग को बुझाने में तकरीबन 30 मिनट का समय लगा कोई जनहानि नहीं हुई। फैक्ट्री में आग लगी, 25 मिनट में काबू पाया थाना गोविंद नगर के दादानगर स्थित 178-B हाईराइज प्रीमियम और चंद्रा माइक्रोप्लास्ट फैक्ट्री में आग की घटना हुई। शुक्रवार सुबह करीब 3:06 बजे आग लगने की सूचना मिनी कंट्रोल रूम पर मिली। फजलगंज से एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी (नंबर 7655) तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि आग बिजली के बोर्ड और तारों में लगी थी, जो आसपास रखे सामान में फैल गई थी। दमकल कर्मियों ने 25 मिनट में आग पर काबू पा लिया । किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ से चित्रकूट के लिए नई बस सेवा का शुभारंभ:मंत्री आशीष पटेल और दयाशंकर सिंह दिखाएंगे हरी झंडी, ऊंचाहार-शिराथू होकर चलेगी बस
    Next Article
    भारत-नेपाल सीमा पर 48 किलो चरस बरामद:महराजगंज में आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों की खेप जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment