Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ से चित्रकूट के लिए नई बस सेवा का शुभारंभ:मंत्री आशीष पटेल और दयाशंकर सिंह दिखाएंगे हरी झंडी, ऊंचाहार-शिराथू होकर चलेगी बस

    11 hours ago

    1

    0

    प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार एक और महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। 20 फरवरी 2026 को राजधानी से चित्रकूट के लिए नई बस सेवा की शुरुआत होगी, जिसे 1A मॉल एवेन्यू रोड, लखनऊ से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इन प्रमुख स्थानों से होकर गुजरेगी बस यह नई बस सेवा लखनऊ से चित्रकूट के बीच ऊंचाहार, लाहधारी गंगा पुल, शिराथू, राजापुर और हनुमानगंज जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों से होकर संचालित की जाएगी। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को सीधे राजधानी से जुड़ने की सुविधा मिलेगी। धार्मिक और ग्रामीण यात्रियों को मिलेगा लाभ चित्रकूट धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है। इस नई बस सेवा से श्रद्धालुओं और स्थानीय यात्रियों को सुगम यात्रा का विकल्प मिलेगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए रोजगार, शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी। परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने की पहल परिवहन विभाग के अनुसार, यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए इस रूट पर नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है, ताकि क्षेत्रीय संपर्क और अधिक सशक्त हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा विधायक के भतीजे के सुसाइड मामले में FIR:लखनऊ में दोस्त ने पत्नी संग ठगा था, फ्लैट में घुसकर मारपीट की थी
    Next Article
    कानपुर के चमनगंज और गोविंदनगर में लगी आग:दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया काबू, आठ मकानों से लोगो को बाहर निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment