Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा ने मनाई 'छोटे लोहिया' जनेश्वर मिश्र की जयंती:गोरखपुर में जिलाध्यक्ष बोले- 'छात्र-युवा ही बदलेंगे देश की तस्वीर'

    14 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में समाजवादी पार्टी ने जिला कार्यालय पर बुधवार को समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता और 'छोटे लोहिया' के नाम से प्रसिद्ध जनेश्वर मिश्र की जयंती बड़े धूम धाम से मनाई। कार्यक्रम में समाजवादी चिंतक दीपक मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम ने कहा कि- 'छात्र और युवा ही देश की तस्वीर बदलेंगे'। कार्यक्रम की शुरुआत जनेश्वर मिश्र को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, संघर्ष और समाजवादी विचारधारा पर विस्तार से अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि दीपक मिश्रा और जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने अपना पूरा जीवन अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करते हुए समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने में समर्पित कर दिया। उन्होंने निजी जीवन से अधिक समाज और देश के हित को महत्व दिया तथा पूंजीवादी व्यवस्था के खिलाफ लगातार आवाज उठाई। उनका उद्देश्य समाजवादी व्यवस्था को राजनीति में मजबूत स्थान दिलाना था। नेताओं ने कहा कि जनेश्वर मिश्र हमेशा छात्रों और युवाओं को आगे बढ़ाने के पक्षधर रहे। उनका मानना था कि देश की तस्वीर बदलने के लिए समाजवादियों को बड़े त्याग और बलिदान के लिए तैयार रहना चाहिए। वे कहा करते थे कि जनता के बीच जाकर जनसंपर्क और संघर्ष के माध्यम से ही बड़े मुद्दे खड़े किए जा सकते हैं और समाज को जागरूक करने का काम समाजवादी ही प्रभावी ढंग से कर सकते हैं। इस अवसर पर जनेश्वर मिश्र के जीवन और विचारों पर आधारित एक स्मारिका का भी विमोचन किया गया। इसका विमोचन समाजवादी चिंतक दीपक मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मोहसिन खान, अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, पूर्व विधायक यशपाल रावत, दयाशंकर निषाद, महेंद्र तिवारी, रुपावती बेलदार सहित समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने जनेश्वर मिश्र के आदर्शों पर चलने और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑन डिमांड लग्जरी गाड़ी चोरी करने वाला गैंग पकड़ा:सॉफ्टवेयर से लॉक तोड़ जीपीएस निकाल दूसरी नंबर प्लेट लगाकर दूसरे राज्य में बेचते थे, 8 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    कानपुर के जलभराव का मुद्दा विधानसभा पहुंचा:BJP विधायक ने कहा- बारिश में 10 घंटे थम जाता है शहर, मंत्री को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment