Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:मरीज की मौत के बाद हॉस्पिटल के कर्मचारियों को पीटा, शव लेकर भागी पुलिस

    5 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर की कल (बुधवार) की बड़ी खबरें…बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने “चुरा के दिल मेरा…” गाने पर डांस किया। वह मंगलवार रात महिला सशक्तिकरण के एक कार्यक्रम में पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपने जीवन के अनुभव भी साझा किए। महापौर प्रमिला पांडे बुधवार सुबह दक्षिण क्षेत्र स्थित बारा देवी मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के साथ ही खुद झाड़ू उठाकर मंदिर परिसर की सफाई की। इस दौरान स्वच्छता को लेकर संदेश दिया। विकास कामों को लेकर उन्हें एक पार्षद ने रोक लिया। जूही में इलाज के दौरान वृद्धा की मौत पर परिजनों ने भार्गव हॉस्पिटल में 2 घंटे तक जमकर हंगामा किया। अस्पताल कर्मचारियों के विरोध करने पर परिजनों ने उनकी पिटाई कर दी। हंगामे की सूचना पाकर पुलिस से परिजनों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए… 1ः शिल्पा शेट्टी का 'चुरा के दिल मेरा' गाने पर डांस...VIDEO:कानपुर में बोलीं- महिलाओं के जीवन में मुश्किलें आती रहती हैं कानपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने “चुरा के दिल मेरा…” गाने पर डांस किया। वह मंगलवार रात महिला सशक्तिकरण के एक कार्यक्रम में पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपने जीवन के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा, ‘महिलाओं के जीवन में कई ऐसे दौर आते हैं, जब उन्हें कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। लेकिन संघर्ष से ही सफलता का रास्ता निकलता है। जब महिलाओं को सही अवसर, कौशल और आत्मविश्वास मिलता है, तो वे न सिर्फ अपना जीवन बदलती हैं, बल्कि परिवार, समाज और देश के भविष्य को भी आगे बढ़ाती हैं। पढ़ें पूरी खबर… 2ः कानपुर में रेप के बाद हुई थी बच्ची की हत्या:8 घंटे चला हंगामा, खेत में दफनाया गया शव, परिवार बोला- आरोपियों को फांसी हो कानपुर में 11 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। पोस्टमॉर्टम के बाद बुधवार सुबह बच्ची का शव जब घर पहुंचा, तो घरवालों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। पुलिस अफसर और भाजपा नेता परिवारवालों को मनाते रहे, लेकिन वे लोग राजी नहीं हुए। 8 घंटे तक हंगामे के बाद घरवाले अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। इसके बाद पुलिस और गांववालों ने शाम को खेत में जेसीबी से गड्‌ढा खोदकर शव दफना दिया। पढ़ें पूरी खबर… 3ः महापौर ने बारा देवी मंदिर में झाड़ू लगाई:कहा- नवरात्रि पर सभी मंदिरों में अभियान चलेगा; पार्षद ने रोका तो बोलीं-अभी दर्शन करने आई हूं चैत्र नवरात्रि से एक दिन पहले कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे बुधवार सुबह दक्षिण क्षेत्र स्थित बारा देवी मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के साथ ही खुद झाड़ू उठाकर मंदिर परिसर की सफाई की। इस दौरान स्वच्छता को लेकर संदेश दिया। विकास कामों को लेकर उन्हें एक पार्षद ने रोक लिया। जिन्हें विकास कामों का आश्वासन महापौर ने दिया। महापौर के मंदिर पहुंचने पर स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने गर्भगृह में मां बारादेवी की पूजा की। मंदिर कमेटी की प्रबंधक रूपम शर्मा ने उन्हें माता का आशीर्वाद और श्रृंगार सामग्री भेंट की। इसके बाद महापौर ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते हुए खुद सफाई की, जिसे देख वहां मौजूद महिलाएं और कार्यकर्ता भी श्रमदान में जुट गए। पढ़ें पूरी खबर… 4ः वृद्धा की मौत पर भार्गव हॉस्पिटल के कर्मचारियों को पीटा:जूही में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, 2 घंटे किया हंगामा जूही में इलाज के दौरान वृद्धा की मौत पर परिजनों ने भार्गव हॉस्पिटल में 2 घंटे तक जमकर हंगामा किया। अस्पताल कर्मचारियों के विरोध करने पर परिजनों ने उनकी पिटाई कर दी। हंगामे की सूचना पाकर पुलिस से परिजनों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी आईसीयू का संचालन कर रहे है, मरीज दिखाने की बात कहने पर कर्मचारियों ने अभद्रता की। वहीं, कार्रवाई से इंकार करके शव साथ लेकर घर चले गए। पढ़ें पूरी खबर… 5ः प्रॉपर्टी डीलर घर से लापता, मां को भेजा वीडियो:'बाय-बाय' करके आसमान की ओर इशारा किया, मां को अनहोनी का शक कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से 35 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर सुशांत गुप्ता 11 मार्च की सुबह से लापता है। सात दिन तक परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मंगलवार रात सुशांत ने अपनी मां को एक वीडियो भेजा, जिसमें वह इशारों में 'बाय…बाय' कहता और आसमान की ओर उंगली उठाता दिख रहा है। इस वीडियो के बाद परिवार में अनहोनी की आशंका बढ़ गई है। वीडियो 41 सेकंड का है, जिसे सुशांत ने अपने परिजनों के वॉट्सऐप पर शेयर किया था। वीडियो में सुशांत एक कार्यक्रम के मंच के किनारे बैठा दिखाई दे रहा है। इसमें उसने इशारों में 'बाय..बाय' किया और फिर आसमान की तरफ उंगली उठाई, जिससे परिजनों को उसके किसी गलत कदम उठाने की आशंका है। इसके बाद परिजनों ने चकेरी थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। पढ़ें पूरी खबर… 6ः नजीराबाद में बाइक सवार बिजली के पोल से टकराया, मौत:रेस्टोरेंट से देर रात काम कर लौट रहा था, बाइक बेकाबू होने से हादसा कानपुर के नजीराबाद में मंगलवार देर रात अनियंत्रित बाइक पोल से जा टकरायी, हादसे में रेस्टोरेंट कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे आनन–फानन में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कर्नलगंज निवासी आयुष सोनकर (24) गोविंद नगर स्थित मेड्यूसा रेस्टोरेंट में काम करता था। परिवार में मां सोनी, दो भाई सौरभ, गौरव है। छोटे भाई गौरव ने बताया कि रोज की तरह मंगलवार रात करीब 3 बजे बाइक से घर लौट रहा था। वह लाजपत नगर स्थित होटल हवेली के पास पहुंचा ही था, तभी उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। पढ़ें पूरी खबर… 7ः ईद पर बजार में 100 तरह की टोपियां:कानपुर में 50 से ₹5000 तक स्पेशल टोपी की डिमांड, ओमानी टोपी ऑर्डर पर इंपोर्ट हो रही ईद की तैयारी शुरू हो चुकी है, इस मौके पर खास किस्म की टोपी की खरीदारी भी लोग खूब करते हैं। रमजान के महीने में टोपियों की खरीदारी बढ़ जाती है। लेकिन ईद पर स्पेशल टोपी खरीदने की होड़ भी रहती है। कानपुर के बाजार में 50 रुपये की सूफी टोपी से लेकर 5 हजार तक की ओमानी टोपी बाजार में बिक रही है। शहर में टोपियों के लिए दो शो रूम हैं, इनमें एक बांसमंडी इलाके में है तो दूसरा नाला रोड पर है। इन दिनों ईद से पहले रातभर इन दुकानों में टोपियों को खरीदने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 8ः कानपुर में बिधनू ब्लाक के ‌‌BEO सस्पेंड:बिना कारण रिजेक्ट करते थे टीचर्स की लीव, जांच कमेटी से भी बच रहे थे जिले के बिधनू ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को गंभीर अनियमितताओं के आरोप में निलंबित कर दिया गया। शिक्षा निदेशक (बेसिक), प्रयागराज ने यह कार्रवाई विभागीय आदेशों की अवहेलना, स्वेच्छाचारिता और शिक्षकों के उत्पीड़न की शिकायतों के बाद की है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि बीईओ को निलंबित करते हुए डायट नर्वल से संबद्ध कर दिया गया है। मामले की जांच मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 9ः कानपुर में गैस लेने गए बुजुर्ग जमीन पर बैठे: बोले- बुढ़ापे में 3 घंटे से लाइन में खड़ा हूं, फोन में डिलीवरी के मैसेज आ रहे लेकिन गैस नहीं कानपुर में गैस किल्लत के बीच में एजेंसी के बाहर लंबी लंबी लाइनें लगी हुई हैं। धूप में लगी लाइनों में लोग परेशान दिखाई दे रहे हैं। वहीं, प्रशासन का दावा है गैस की आपूर्ति की जा रही है। भगवत दास इंडेन गैस एजेंसी के बाहर लगी लाइनों में खड़े हुए लोगों ने बताया- हम लोगों के फोन मे गैस डिलीवरी का मैसेज आ रहा है, लेकिन गैस नहीं मिल रही है। वहीं, लोगों नें गैस एजेंसी के कर्मचारियों के ऊपर गैस ब्लैक करने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है- गैस एजेंसी पर KYC के नाम पर 200 रुपए की वसूली की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… 10ः जोधपुर-मऊ अमृत भारत एक्सप्रेस, कानपुर-अनवरगंज होकर जाएगी:अयोध्या से मथुरा की कनेक्टिविटी, फर्रुखाबाद और कासगंज के लिए भी ट्रेन कानपुर से रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने जोधपुर-मऊ स्पेशल ट्रेन को नियमित करते हुए इसे अब अमृत भारत एक्सप्रेस (14809/14810) के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। इससे उत्तर प्रदेश और राजस्थान के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। रेलवे की नई व्यवस्था के तहत 14809 जोधपुर-मऊ अमृत भारत एक्सप्रेस हर रविवार शाम 5 बजे जोधपुर से रवाना होगी और अगले दिन रात 11:20 बजे मऊ पहुंचेगी। वहीं वापसी में 14810 मऊ-जोधपुर अमृत भारत एक्सप्रेस मंगलवार सुबह 4 बजे मऊ से चलकर बुधवार सुबह 8 बजे जोधपुर पहुंचेगी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 40-50Km की रफ्तार में चलेगी हवा:6 जिलों में होगी ओलावृष्टि, सबसे गर्म शहर रहा बांदा
    Next Article
    19 को अयोध्या आ सकते हैं महंत अवधेशदास:विंदुगद्याचार्य महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य और महंत जनमेजय शरण ने लखनऊ में अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment