Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा आईटीआई में कल सुबह होगी मतगणना; 7 राउंड में गिने जाएंगे वोट

    8 hours ago

    1

    0

    नगर पालिका के चुनाव में ईवीएम में कैद हुआ जनता का फैसला अब सोमवार को सामने आएगा। 35 वार्डों में चुनाव लड़े 145 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतगणना में होगा। प्रत्याशी और समर्थक जीत-हार के आंकड़े जोड़ने में जुटे हैं। एसडीएम चुनाव अधिकारी दामोदर सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह 8 बजे कोटा रोड स्थित आईटीआई कैंपस में मतगणना शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। इसके बाद ईवीएम से वार्डवार वोटों की गणना की जाएगी। 35 वार्डों के प्रत्याशियों के वोटों की गिनती 5 टेबलों पर 7 राउंड में पूरी की जाएगी। हर राउंड के साथ वार्डों में मुकाबले की तस्वीर बदलती नजर आएगी। मतगणना पूरी होने के बाद संबंधित वार्डों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। मतदान समाप्त होने के बाद सभी ईवीएम को आईटीआई परिसर में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। मतगणना के दिन निर्धारित प्रक्रिया के तहत ईवीएम को स्ट्रॉन्ग रूम से मतगणना कक्ष तक पहुंचाया जाएगा। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान के बाद से प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर वोटों का गणित बैठा रहे हैं। समर्थकों के बीच भी जीत-हार को लेकर चर्चा जारी है। कहीं कांटे की टक्कर के दावे किए जा रहे हैं तो कहीं प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। असली तस्वीर ईवीएम खुलने के बाद ही साफ होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:रूस से लौटे इंजीनियर बोले- विदेश में नौकरी नहीं करूंगा, 5,600 करोड़ की ठगी में 2 अरेस्ट
    Next Article
    स्कूल की छात्राओं ने मिट्टी से गढ़े गणपति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment