Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:युवक की दरोगा से दबंगई, कहा- IPS हूं, पुलिस का लोगो लगी बुलेट पर निकला गैंगस्टर

    22 hours ago

    1

    0

    कानपुर की कल (सोमवार) की 10 बड़ी खबरें… रावतपुर में दबिश देकर लौट रहे दरोगा की कार में युवकों ने बाइक से टक्कर मार दी। दरोगा के विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए कहा- IPS हूं जानता है। रंगदारी, हत्या के प्रयास जैसे मामलों में आरोपी गैंगस्टर अजय ठाकुर का पुलिस का लोगो लगी बुलेट से निकला। उसके पीछे काले रंग की 12 से अधिक गाड़ियों का काफिला चल रहा है। वहीं, महाराजपुर थाने के गेट पर खुद को आग लगाने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें- 1. नौबस्ता में लोहे की रॉड से पीटकर युवक का मर्डर:वृद्धा को लात मारने का किया था विरोध, इलाज कराकर वापस आने पर दोबारा मारा था नौबस्ता में वृद्धा के साथ मारपीट करने का विरोध करने पर पिता–पुत्र समेत 9 लोगों ने युवक को लोहे की रॉड से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। परिजनों का आरोप है कि 18 जुलाई की रात युवक मोहल्ले में रहने वाली वृद्धा को खाना देने गया था, तभी पड़ोसियों ने उनपर पानी फेंका और लात मारने लगे। युवक ने विरोध किया तो आरोपी उसपर हमलावर हो गए। पढ़िए पूरी खबर… 2. थाने के बाहर खुद को जलाने वाले युवक की मौत: कानपुर में मरने से पहले का VIDEO, बोला- पत्नी और ससुराल वालों से परेशान हूं कानपुर में थाने के गेट पर खुद को आग लगाने वाले युवक महेश पासवान (38) की रविवार देर रात लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मरने से पहले युवक का वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह कहता है कि पत्नी और ससुराल वालों से परेशान हो चुका हूं। बहन दाया ने कहा- भाई को ससुराल वालों ने बहुत मारा था। उस पर मुकदमा भी लिखवा दिया। पढ़िए पूरी खबर… 3. गंगा का जलस्तर 12 घंटे में 18 सेमी जलस्तर घटा: कानपुर में गंगा बैराज से सोमवार को 39,493 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश कम होने से गंगा में पानी की आवक घट गई है। गंगा का जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है। पिछले तीन दिनों में जलस्तर 55 सेमी घट चुका है, जबकि बीते 12 घंटे में इसमें 18 सेमी की और कमी दर्ज की गई। गंगा बैराज के अनुसार रविवार शाम 110.16 मीटर रहा जलस्तर सोमवार सुबह घटकर 109.98 मीटर पर पहुंच गया। पढ़िए पूरी खबर… 4. कानपुर में युवकों की दरोगा से दबंगई: बोले- IPS हूं जानता है, पोल खुली तो हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे; कार में मारी थी टक्कर कानपुर में दबिश देकर लौट रहे दरोगा से युवकों की दबंगई का वीडियो सामने आया है। पहले युवकों ने दरोगा की कार में बाइक से टक्कर मारी। दरोगा के विरोध करने पर युवकों ने गाली गलौज की। बोले- IPS हूं जानता है। इसके बाद दूसरे युवक ने दरोगा के सिर पर बैग मार दिया। मामला बढ़ने पर दरोगा ने रावतपुर पुलिस थाने को मामले की जानकारी दी। पढ़िए पूरी खबर… 5. घरों में पहुंचती गंदगी, सफाईकर्मी से कहो तो लड़ते हैं: वार्ड-89 के लोगों का आरोप, बोले- 'विधायक-पार्षद से कहने पर भी कूड़ा नहीं उठा' सफाई कर्मियों से काम कहो तो लड़ने को तैयार हो जाते हैं। घरों में गंदे पानी के साथ लैट्रिन तक घुस जाती है। विधायक और पार्षद से कई बार कहा, लेकिन कूड़ा नहीं उठा...। ये आरोप कानपुर नगर निगम के वार्ड-89 कोपरगंज के लोगों का है। यहां नालियों में गोबर भरा नजर आता है। यहां नालियों में गोबर भरा नजर आता है। पढ़िए पूरी खबर… 6. 60 हजार लोगों से 100 करोड़ ठगने वाले 6 अरेस्ट: कानपुर में नौकरी का झांसा देकर 2 हजार लोगों को बनाया निशाना, कंपनी संचालक फरार हनुमंत विहार पुलिस और क्राइम ब्रांच की ज्वाइंट टीम ने नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी में आयुर्वेदिक दवाओं के नाम पर कई राज्यों के 60 हजार से अधिक लोगों को नौकरी के नाम पर 100 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह के 6 आरोपियों को अर्रा रोड स्थित मंगलम गार्डन से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों का नेटवर्क देश के अलग–अलग राज्यों में फैला हुआ था। यूपी में इनके पांच सेंटर है। पढ़िए पूरी खबर… 7. पुलिस का लोगो लगी बुलेट पर निकला गैंगस्टर अजय ठाकुर: काफिले में 6 काले रंग की कार, गाड़ी में खिड़कियों में बैठे साथी, VIDEO रंगदारी, लूट, हत्या के प्रयास, रेप जैसी संगीन मुकदमो के आरोपी गैंगस्टर अजय ठाकुर का रविवार देर रात करीब 11 बजे एक वीडियो सामने आया। वीडियो में पुलिस का लोगो लगी बुलेट पर सवार गैंगस्टर के पीछे काले रंग की आधा दर्जन गाड़ियों का काफिला दिखाई दे रहा है, जिसमें उसके 13 साथी सवार है। इसमें गैंगस्टर चलती कार की छत पर बैठा है। पढ़िए पूरी खबर… 8. IIT कानपुर में बनेगा ग्रीन हाइड्रोजन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस: हाइड्रोजन उत्पादन से उपयोग तक होगा शोध, यूपी सरकार ने दी मंजूरी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर में उत्तर प्रदेश ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2024 के तहत ग्रीन हाइड्रोजन पर एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) की स्थापना की जाएगी। 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑन इनोवेटिव एंड इंटीग्रेटेड इकोसिस्टम फॉर ग्रीन हाइड्रोजन (ECOGEN) के प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित अधिकृत समिति से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। पढ़िए पूरी खबर… 9. किशोरी को अगवाकर ले जा रहा युवक दबोचा: सीसामऊ में ऑटो ड्राइवर ने विहिप कार्यकर्ताओं को किया फोन, 5 साथी भागे सीसामऊ में रविवार देर शाम 8 बजे विहिप कार्यकर्ताओं ने नाबालिग हिंदू लड़की को अगवाकर सूरत ले जा रहे मुस्लिम युवक को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया, जबकि उसके पांच अन्य साथी भाग निकले। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह किशोरी को लेकर सूरत जा रहा था। घटना को लेकर मानव तस्करी और धर्मांतरण की आशंका जताई जा रही है। पढ़िए पूरी खबर… 10. रोटरी क्लब ऑफ कानपुर ग्रेटर के 31वें अधिष्ठापन: किरण बेदी बोलीं- राजनीति में आना मेरी गलती थी, अब दोबारा चुनाव नहीं लड़ूंगी रोटरी क्लब ऑफ कानपुर ग्रेटर के 31वें अधिष्ठापन समारोह में देश की पहली महिला आईपीएस और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल डॉ. किरण बेदी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राजनीति में आना उनकी गलती थी और अब वह दोबारा चुनाव नहीं लड़ेंगी। इंसान अपनी गलतियों से सीखता है। समारोह में वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    झुके पोल जानलेवा, मोहल्लों में भर रहा पानी:वार्ड-60 में बिजली व्यवस्था भी खराब, पार्षद बोलीं- केस्को वाले हमारी नहीं सुनते
    Next Article
    बवाल के आठों आरोपियों को कोर्ट से मिली जमानत:मुकदमे से गंभीर धाराएं हटाने की चर्चा, मंगलवार को आ सकते हैं जेल से बाहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment