Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झुके पोल जानलेवा, मोहल्लों में भर रहा पानी:वार्ड-60 में बिजली व्यवस्था भी खराब, पार्षद बोलीं- केस्को वाले हमारी नहीं सुनते

    21 hours ago

    1

    0

    खंभा गिरने वाला है। 18 जून को एक गाय करंट से चिपककर मर गई थी। एक मौत के बाद भी जिम्मेदार जाग नहीं रहे हैं। बारिश के समय पानी भर जाता है। पार्षद को फोन करो तो वह उठाते नहीं हैं…। यह आरोप कानपुर के वार्ड-60 रावतपुर के लोगों के हैं। वार्ड की ज्यादातर नालियों में गंदगी बजबजा रही है। मैदान कूड़ाघर बन चुके हैं। झुके बिजली के पोल खतरा बने हुए हैं। खराब हैंडपंप, बंद स्ट्रीट लाइट और जलभराव के बीच हजारों लोग रह रहे हैं। दैनिक भास्कर की वार्ड परिक्रमा में लोगों का आक्रोश साफ नजर आया। आरोप लगाया कि कई महीनों से नालियों की सफाई नहीं हुई है। कूड़ा समय पर नहीं उठता और बारिश में सड़कों पर पानी भर जाता है। सबसे गंभीर स्थिति जर्जर बिजली के पोलों की है, जहां करंट उतरने से एक गाय की मौत तक हो चुकी है, लेकिन जिम्मेदार अब भी बेपरवाह हैं। दैनिक भास्कर वार्ड परिक्रमा अभियान चला रहा है। इस कड़ी में वार्ड-60 का जायजा लिया गया... रावतपुर गांव में महीनों से हैंडपंप खराब है। रामलला मंदिर के पास कूड़े का अंबार लगा नजर आया। नवाबू बैंड वाली गली में बजबजाती नालियां दिखती हैं। जर्जर और झुका बिजली का पोल हादसे का खतरा पैदा करता नजर आया। वहीं आनंद नगर में चोक पड़ा नाला और उखड़ी सड़कें बदहाल व्यवस्था की तस्वीर बयां करती मिलीं। पहले ये नजारा देखिए... मंदिर के बाहर कूड़े का ढेर, श्रद्धालु परेशान वार्ड के फेसम ठाकुर श्री रामलला मंदिर के पास कूड़े का बड़ा ढेर लगा मिला। मंदिर के आसपास फैली गंदगी से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने से पूरे इलाके में बदबू रहती है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल होने के बावजूद यहां सफाई व्यवस्था पूरी तरह लचर बनी हुई है। नालियां उफनाईं, हैंडपंप खराब और पानी का संकट नवाबू बैंड वाली गली में नालियां ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रही थीं। नालियों की महीनों से सफाई नहीं हुई है, जिससे गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। इसी गली में बिजली का पोल नीचे से पूरी तरह जर्जर मिला, जबकि पास का हैंडपंप भी खराब पड़ा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस हिस्से में पेयजल पाइपलाइन नहीं है। हैंडपंप खराब होने के कारण लोगों को पानी के लिए निजी बोरिंग पर निर्भर रहना पड़ रहा है। वार्ड की बड़ी समस्याएं सफाई व्यवस्था बदहाल: कई इलाकों में महीनों से नालियों की सफाई नहीं हुई। कूड़ा समय पर नहीं उठता। जलभराव: नाले चोक होने से बारिश में सड़कों और घरों तक पानी पहुंच जाता है। जर्जर बिजली पोल: कई पोल झुके और टूटे हुए हैं। करंट से गाय की मौत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। पेयजल संकट: कई हिस्सों में पाइपलाइन नहीं है। खराब हैंडपंप के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। खराब स्ट्रीट लाइट और सड़कें: अधिकतर स्ट्रीट लाइट बंद हैं और कई सड़कें उखड़ी हुई हैं। करंट से गाय की मौत, फिर भी नहीं बदला बिजली का पोल रावतपुर पुरानी बस्ती में नालियां ओवरफ्लो मिलीं, जबकि पास का मैदान कूड़ा डंपिंग जोन बन चुका है। मैदान के किनारे लगा बिजली का पोल खतरनाक तरीके से झुका हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि 18 जून को इसी पोल में करंट उतरने से एक गाय चिपक गई थी और उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद भी बिजली विभाग ने पोल नहीं बदला, जिससे लोग हर समय हादसे की आशंका में जी रहे हैं। बरसात में डूब जाता है आनंद नगर आनंद नगर में कई स्थानों पर सड़कें उखड़ी हुई मिलीं। लोगों ने बताया कि नालों की समय पर सफाई नहीं होने के कारण बरसात में पूरा इलाका जलमग्न हो जाता है। धनुकाना पुरानी बस्ती के लोगों ने बताया कि वार्ड की अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। रात के समय अंधेरे में लोगों को आवाजाही करनी पड़ती है, जिससे दुर्घटना और अपराध का खतरा बना रहता है। गंदगी और सफाई व्यवस्था से लोग त्रस्त शकील ने बताया कि रामलला स्कूल के पास गंदगी का अंबार लगा है और सफाई कर्मचारी नहीं आते, जिससे मक्खी-मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। विनोद प्रजापति ने कहा कि सफाई कर्मचारी 15 दिन में एक बार आते हैं और ठीक से सफाई नहीं करते। करन ने बताया कि पूरे क्षेत्र में गंदगी फैली है और लोग मुंह ढककर निकलने को मजबूर हैं। राजू चंदेल ने भी जलभराव, बदहाल सड़कों और खराब सफाई व्यवस्था की शिकायत की। नालों की अधूरी सफाई से जलभराव का संकट मसूद अली ने बताया कि रावतपुर गांव में दिसंबर के बाद नालियों की सफाई नहीं हुई। पुष्पा कुशवाहा ने कहा कि आधा नाला ही साफ किया गया, जिससे बरसात में पानी भर जाता है। देवेंद्र सिंह ने नाला सफाई में खानापूरी का आरोप लगाया, जबकि जय प्रकाश कठेरिया ने बताया कि नाला चोक होने से बारिश में घरों तक पानी पहुंच जाता है। जर्जर बिजली का खंभा बना जानलेवा खतरा रिंकी गुप्ता ने बताया कि इलाके का बिजली का खंभा गिरने की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि 18 जून को इसी खंभे में करंट उतरने से एक गाय की मौत हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदारों ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। ------------------ ये खबर भी पढ़िए… घरों में भर रहा पानी, पार्क बन गए तालाब:वार्ड-70 में नाले-नालियां चोक, लोग बोले- यहां के पार्षद काम ही नहीं करते 15 दिन से घर के बाहर सीवर का पानी भरा है। पार्क बदहाल हैं। यहां के पार्षद काम ही नहीं करते…। यह आरोप कानपुर के वार्ड-70 कर्रही के लोगों का है। उनका कहना है कि जिन पार्कों पर लाखों रुपये खर्च किए गए, वो तालाब बन चुके हैं। घरों के बाहर सीवर बह रहा है। कई मोहल्लों में पाइपलाइन का पानी नहीं पहुंच रहा। स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। दैनिक भास्कर की वार्ड परिक्रमा के दौरान लोगों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि पार्षद के घर समस्याएं लेकर जाते हैं, लेकिन वो समाधान नहीं कराते। पूरी खबर पढ़ें… ------------------ ये खबर भी पढ़िए… भूमिपूजन के बाद बारातशाला नहीं बनी, लोग बोले-कमीशनबाजी में फंसी:वार्ड-59 के पार्षद पर आरोप, स्ट्रीट लाइटें व सड़कें खराब वार्ड में स्ट्रीट लाइट बिगड़ी पड़ी हैं। पार्षद कमीशनखोरी कर रहे हैं। धर्मशाला टूटी और बंजर पड़ी है। हो सकता है पार्षद कमीशन के जोड़-तोड़ में लगे हों…। ये आरोप कानपुर नगर निगम के वार्ड-59 सीसामऊ उत्तरी के लोगों ने लगाए हैं। उनका कहना है कि वार्ड में कोई काम नहीं हो रहा है। भूमिपूजन के दो महीने बाद भी बारातशाला की जगह कूड़ाघर बनी हुई है। लोग गंदा पानी पी रहे हैं। नालियां उफन रही हैं। स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। सड़कें टूट चुकी हैं। दैनिक भास्कर की वार्ड परिक्रमा के दौरान लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी। कुछ लोगों ने पार्षद पर हर काम में कमीशन लेने का आरोप लगाया। कई लोगों का कहना है कि पार्षद या तो मिलते नहीं, या फिर ठीक से बात नहीं करते। एक महिला ने आरोप लगाया कि उन्होंने नाली न होने की समस्या बताई तो पार्षद ने कहा कि ‘तुम लोग रोज-रोज मुंह उठाकर आ जाती हो।’ पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फैक्ट्रियों का प्रदूषण, घर में लगाना पड़ रहा एयर प्यूरीफायर:वार्ड-31 में निगम पर कचरा फैलाने का आरोप, पार्षद बोले- जंगल भी बर्बाद किया
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:युवक की दरोगा से दबंगई, कहा- IPS हूं, पुलिस का लोगो लगी बुलेट पर निकला गैंगस्टर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment