Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर: कच्ची सड़क पर पलटा लोडर:चालक 5 मिनट फंसा रहा, राहगीरों ने सुरक्षित निकाला

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित गोल्फ क्लब से 200 मीटर आगे पुलिया निर्माण स्थल पर मंगलवार दोपहर एक लोडर पलट गया। यह हादसा अस्थायी कच्ची सड़क पर हुआ, जिसमें चालक करीब पांच मिनट तक वाहन के भीतर फंसा रहा। राहगीरों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार, जाजमऊ से स्वरूप नगर जा रहा लोडर इंटीरियर का सामान लेकर जा रहा था। कच्ची सड़क पर उतरते समय वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक दानिश खान वाहन के अंदर फंस गए और उन्हें चोटें आईं। जाजमऊ के अशरफाबाद निवासी चालक दानिश खान ने बताया कि वह अशरफाबाद से इंटीरियर का सामान लादकर स्वरूप नगर जा रहे थे। गोल्फ क्लब पार करने के बाद कच्ची सड़क पर वाहन उतारते समय वह दाहिनी ओर झुककर पलट गया। उन्हें पांच मिनट तक वाहन के भीतर फंसे रहना पड़ा। राहगीरों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। दानिश के शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंचे ट्रैफिककर्मियों ने घायल चालक को उपचार के लिए भेजा। करीब 20 मिनट के भीतर राहगीरों की मदद से वाहन को हटवाया गया। दानिश के अनुसार, उनका लोडर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और इंटीरियर का सामान भी टूट गया है। राहगीरों जमशेद, मनोज और अमरेश सिंह ने बताया कि पुलिया का निर्माण कार्य पिछले डेढ़ महीने से चल रहा है, लेकिन इसमें तेजी नहीं है। बगल में बनाई गई कच्ची सड़क पर आए दिन दोपहिया और तिपहिया वाहन सवार दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो जाते हैं। कैंटोमेंट के सीईओ स्टीफिन पीडी ने बताया कि पुलिया के ऊपर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। राहगीरों की सुविधा के लिए बगल से सड़क को डायवर्ट किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य 20 दिनों के भीतर पूरा हो जाएगा, जिसके बाद सड़क को सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा:इलाज के दौरान तोड़ा दम, ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागा
    Next Article
    कोविड में माता-पिता खोने वाले बच्चों ने होली खेली:DM आवास में जमकर उड़ाया रंग-गुलाल, जिलाधिकारी बोले- घबराओ मत, पूरा प्रशासन तुम्हारे साथ है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment