Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोविड में माता-पिता खोने वाले बच्चों ने होली खेली:DM आवास में जमकर उड़ाया रंग-गुलाल, जिलाधिकारी बोले- घबराओ मत, पूरा प्रशासन तुम्हारे साथ है

    2 hours ago

    1

    0

    होली खुशियों का त्योहार है, लेकिन उन बच्चों के लिए ये दिन थोड़े भारी हो जाते हैं जिन्होंने अपनों को खोया है। ऐसे ही बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी आवास पर एक खास महफिल सजी। अवसर था उन बच्चों के साथ होली मनाने का। जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खो दिया था। अबीर-गुलाल के बीच जब डीएम और उनकी पत्नी बच्चों के साथ जमीन पर बैठे, तो माहौल पूरी तरह आत्मीयता से भर गया। कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि यहां कोई औपचारिक भाषणबाजी नहीं हुई। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह और उनकी पत्नी रश्मि सिंह ने बच्चों को तिलक लगाया और उनके साथ बैठकर लंबी बातें कीं। बातचीत के दौरान डीएम ने बच्चों से उनके स्कूल और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में पूछा। जब एक बच्चे ने डॉक्टर और दूसरे ने इंजीनियर बनने की इच्छा जताई, तो डीएम ने उन्हें पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। जनपद में 'पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन' योजना के तहत कुल 22 बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें से 10 बच्चे अपने परिजनों के साथ डीएम आवास पहुंचे थे। जो 12 बच्चे किसी कारणवश नहीं आ सके, प्रशासन ने उनके लिए भी त्योहार फीका नहीं रहने दिया। उनके घरों पर विशेष रूप से पिचकारी, रंग, नए कपड़े और मिठाइयां भिजवाई गईं। बच्चों के चेहरों पर झलकता आत्मविश्वास यह बता रहा था कि वे खुद को अकेला नहीं समझ रहे हैं। दिवाली से शुरू हुआ सिलसिला, अब होली भी संग-संग जिला प्रशासन का यह प्रयास केवल एक दिन का दिखावा नहीं है। इससे पहले दीपावली पर भी इन्हीं बच्चों के साथ त्योहार मनाया गया था। प्रशासन की कोशिश है कि त्योहारों के बहाने इन बच्चों से लगातार संपर्क बना रहे, ताकि उन्हें कभी भी अपनों की कमी महसूस न हो। इस निरंतरता ने समाज को यह संदेश भी दिया है कि सरकारी योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनमें संवेदना और व्यवहारिकता भी है। कानपुर की परंपरा और डीएम की अपील होली की बधाई देते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि, कानपुर की होली अपनी सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे के लिए मशहूर है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि इस पर्व को शांति और संयम के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि,होली की खुशी तभी सार्थक है, जब समाज के उस आखिरी बच्चे तक मुस्कान पहुंचे जिसे सहारे की सबसे ज्यादा जरूरत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर: कच्ची सड़क पर पलटा लोडर:चालक 5 मिनट फंसा रहा, राहगीरों ने सुरक्षित निकाला
    Next Article
    वृद्धाश्राम में एक-दूसरे के लगाया गुलाल,छोड़ गया अपनेपन की छाप:राधा-कृष्ण झांकी संग रंगों ने भर दिया उजियारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment