Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर-लखनऊ रेल सफर अगले 42 दिन मुश्किल:56 ट्रेनें प्रभावित, 14 निरस्त; गंगा पुल मरम्मत के लिए मेगा ब्लॉक, शताब्दी-वंदे भारत भी डायवर्ट

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर और लखनऊ के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अगले छह हफ्तों तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कानपुर-उन्नाव के बीच गंगा पुल (ब्रिज नंबर 110) की मरम्मत के चलते रेलवे ने 2 अप्रैल से 13 मई 2026 तक 42 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया है। इस दौरान रोजाना सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 8 घंटे काम होगा, जिससे 56 ट्रेनें या तो रद्द रहेंगी या उनके रूट बदल दिए जाएंगे। शुक्लागंज और गंगाघाट के बीच स्थित यह पुल करीब 118 साल पुराना है। डाउन लाइन पर सुरक्षा के लिहाज से मरम्मत जरूरी हो गई थी। इस दौरान पुराने स्लीपर हटाकर उनकी जगह आधुनिक स्टील के ‘एच-बीम’ लगाए जाएंगे। साथ ही कमजोर पटरियों और लोहे की चादरों को भी बदला जाएगा। रेलवे के अनुसार, काम पूरा होने के बाद ट्रैक ज्यादा मजबूत होगा और ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ेगी। 14 ट्रेनें रद्द, कई का रूट बदला मेगा ब्लॉक का असर 56 ट्रेनों पर पड़ा है, जिनमें से 14 को पूरी तरह निरस्त कर दिया गया है। झांसी-लखनऊ मेमू, कानपुर-लखनऊ मेमू और आगरा-लखनऊ इंटरसिटी जैसी ट्रेनें रद्द रहने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को भारी दिक्कत होगी। वहीं स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस और अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों को गाजियाबाद, मुरादाबाद और प्रयागराज के रास्ते डायवर्ट किया गया है। करीब 10 ट्रेनों को कानपुर सेंट्रल तक ही सीमित कर दिया गया है, यानी वे लखनऊ नहीं जाएंगी। रोडवेज ने बढ़ाए बसों के फेरे ट्रेनों के रद्द होने से बढ़ी भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया है। झकरकटी बस अड्डे से लखनऊ के लिए बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। एआरएम पंकज तिवारी के अनुसार, यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं और लगातार निगरानी की जा रही है। सफर से पहले स्टेटस चेक करना जरूरी गर्मी की छुट्टियों के चलते स्टेशनों पर भीड़ और बढ़ सकती है। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि घर से निकलने से पहले NTES ऐप या IRCTC वेबसाइट पर अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें, ताकि समय और रूट की सही जानकारी मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सदर सीट पर कौन मजबूत, विधायक राकेश या कोई और:सपा से राधेश्याम या अशफाक खां? कांग्रेस-बसपा में किसे दिग्गज मानते हैं आप
    Next Article
    टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक करेंगे प्रदर्शन:एटा में 13 अप्रैल को दर्जनों संगठन निकालेंगे मशाल जुलूस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment