Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक करेंगे प्रदर्शन:एटा में 13 अप्रैल को दर्जनों संगठन निकालेंगे मशाल जुलूस

    2 hours ago

    1

    0

    एटा में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में दर्जनों शिक्षक संगठनों की बैठक हुई। इसमें प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता के विरोध में 13 अप्रैल को विशाल मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया। यह बैठक शहीद पार्क में आयोजित की गई थी, जहां आगे की रणनीति तय की गई। यह मशाल जुलूस 13 अप्रैल को शहीद पार्क से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक जाएगा। संयोजक प्रवीन कुमार फौजी ने बताया कि संगठन देशभर में लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार लाखों शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करने पर ध्यान नहीं दे रही है। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम यादव और अटेवा जिलाध्यक्ष ओमेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि देश में पहली बार शिक्षकों का उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने कहा कि 25 से 30 वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता थोपी जा रही हैं, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं। देशभर के जिला मुख्यालयों पर आंदोलन किया जाएगा टीएससीटी के जिला संयोजक प्रतिनिधि रामवीर सिंह धनगर और अनुसूचित जाति जनजाति बेसिक शिक्षा महासभा के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पूरा शिक्षक समाज संगठनवाद से ऊपर उठकर टीईटी के खिलाफ एकजुट हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ 13 अप्रैल को देशभर के जिला मुख्यालयों पर आंदोलन किया जाएगा। जिला मंत्री वीर पाल सिंह जाटव ने स्पष्ट किया कि जब तक सेवारत शिक्षकों पर से अव्यवहारिक टीईटी अनिवार्यता कानून समाप्त नहीं हो जाता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के संयोजकों ने एटा के शिक्षकों से 13 अप्रैल को दोपहर 3 बजे शहीद पार्क में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक में प्रशांत पचौरी (जिला कोषाध्यक्ष), आलोक मिश्रा (संयोजक), प्रवेश बघेल, सौरभ मिश्रा, अनुराग उपाध्याय, भानु प्रताप सिंह बौद्ध, धर्मेंद्र यादव, श्रीकांत यादव, राजेश, राजीव पचौरी (जिला संयोजक), प्रदीप गौतम और ओमकार लोधी सहित कई अन्य शिक्षक नेता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर-लखनऊ रेल सफर अगले 42 दिन मुश्किल:56 ट्रेनें प्रभावित, 14 निरस्त; गंगा पुल मरम्मत के लिए मेगा ब्लॉक, शताब्दी-वंदे भारत भी डायवर्ट
    Next Article
    बिजली खंभे में उतरे करंट से 2 मवेशियों की मौत:जाजमऊ में 4 बच्चे बाल-बाल बचे, नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment