Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 250 छात्रों ने सीखे सेल्फ डिफेंस के गुर:नानचाकू वर्कशॉप में छात्राओं को बताए सुरक्षा के व्यावहारिक तरीके

    21 hours ago

    1

    0

    कानपुर में नानचाकू एसोसिएशन ऑफ इंडिया और दैनिक भास्कर ऐप के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार दोपहर 3 बजे दुर्गा प्रसाद शिक्षा निकेतन में नानचाकू सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यशाला में करीब 250 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर आत्मरक्षा की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को आपात परिस्थितियों में सुरक्षित रहने और आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा करने के व्यावहारिक तरीके सिखाए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य ज्योत्सना मिश्रा और स्कूल प्रबंधन की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान आत्मरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया गया। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने दिया प्रशिक्षण कार्यशाला का संचालन नानचाकू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संस्थापक एवं जनरल सेक्रेटरी सिहान बाबुल वर्मा तथा उत्तर प्रदेश की कोषाध्यक्ष एवं फीमेल कोच शालिनी ने किया। दोनों प्रशिक्षकों ने नानचाकू के सुरक्षित उपयोग और आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव प्रशिक्षण के दौरान कई छात्राओं ने बताया कि स्कूल आते-जाते समय उन्हें ऑटो और ई-रिक्शा में अभद्र व्यवहार तथा छेड़छाड़ जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ता है। इस पर प्रशिक्षकों ने ऐसी परिस्थितियों से सुरक्षित निकलने के व्यावहारिक तरीके बताए और मानसिक रूप से सजग एवं आत्मविश्वासी रहने की सलाह दी। आत्मविश्वास बढ़ाने पर दिया जोर प्रधानाचार्य ज्योत्सना मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक छात्र-छात्रा के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें आपात परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं। भविष्य में भी होंगे ऐसे प्रशिक्षण कार्यशाला के बाद छात्र-छात्राओं ने कहा कि प्रशिक्षण से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और अब वे कठिन परिस्थितियों में बेहतर ढंग से अपना बचाव कर सकेंगे। आयोजकों ने बताया कि युवाओं, विशेषकर छात्राओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में कल से फिर मौसम बदलेगा:इस सप्ताह फिर भारी बारिश का अलर्ट, 38 डिग्री तापमान से उमस बढ़ी
    Next Article
    जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत:ग्राम पंचायत सचिव पर लापरवाही का आरोप, कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment