Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीडीए ने एयरपोर्ट के रावतपुर में की कार्रवाई:15 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, भू माफियाओं पर FIR की तैयारी

    13 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने शुक्रवार को जोन-02, उपजोन-2बी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। जोनल अधिकारी के नेतृत्व में रावतपुर क्षेत्र में करीब 15 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। प्राधिकरण के अनुसार जफर, साहिद, अतुल द्विवेदी, रूपेश द्विवेदी, आफताब, मशरूर, रामजी द्विवेदी, सोनू, गुलफाम समेत अन्य लोगों द्वारा रावतपुर में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमानुसार अनुमति के प्लाटिंग की जा रही थी। शिकायत और जांच के बाद इसे अवैध पाया गया, जिसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से विकसित की जा रही सड़कों, प्लॉटों की निशानदेही और अस्थायी निर्माण को जेसीबी की मदद से हटाया गया। पीडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) भी दर्ज कराई जाएगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। इस अभियान में जोनल अधिकारी के अलावा अवर अभियंता, सुपरवाइजर और पीडीए की प्रवर्तन टीम मौजूद रही। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना एयरपोर्ट पुलिस भी मौके पर तैनात रही। पीडीए प्रशासन का कहना है कि शहर में अवैध कॉलोनियों और बिना स्वीकृति के हो रहे निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी भी भूखंड या प्लॉट की खरीद-फरोख्त से पहले प्राधिकरण से उसकी वैधता की जांच अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई या नुकसान से बचा जा सके। प्राधिकरण ने दोहराया कि शहर के सुव्यवस्थित विकास और मास्टर प्लान के अनुपालन के लिए अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में LDA वीसी-एक्सईएन का फोन हैक:हैकर ने IAS अफसरों से मांगे रुपए, STF टीम जमशेदपुर रवाना
    Next Article
    कानपुर में 465 आवासीय भूखंडों की ई-लॉटरी:5 गुना लोगों ने आवेदन किया, शताब्दी नगर-जवाहरपुरम के लिए 2615 ने अप्लाई किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment