Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में आज बारिश का अलर्ट:सुबह से धूप और बादलों की आवाजाही, सीजन में अब तक 47 फीसदी अधिक बरसात

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में मौसम विभाग ने आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुबह से धूप और बादलों की आवाजाही जारी है। अगले 24 घंटे में बरसात हो सकती हैं। वहीं बारिश के बीच गंगा के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। IMD लखनऊ के अनुसार, 1 जून से अब तक 47 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई है। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 34°C दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि सुबह बादलों के बावजूद दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से उमस बढ़ेगी। ऐसे में लोगों को गर्मी के साथ चिपचिपाहट भी परेशान कर सकती है। बदलते मौसम में बढ़े संक्रामक रोग बदलते मौसम के साथ संक्रामक रोगों का असर भी दिखाई देने लगा है। डेंगू और मलेरिया के मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि मरीजों की निगरानी की जा रही है। उन्होंने लोगों से बदलते मौसम में विशेष एहतियात बरतने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की। मंगलवार को तेज धूप से बढ़ी गर्मी सीएसए की मंगलवार की मौसम रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा। सुबह से तेज धूप निकलने के कारण दिनभर उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज 15 इलाकों में रहेगा बिजली का शटडाउन:कानपुर सेन्ट्रल और स्टेशन के आसपास क्षेत्रों में मरम्मत का होगा काम, 35 कर्मचारी फील्ड पर रहेंगे
    Next Article
    गाजियाबाद में गणेश विसर्जन पर 72 घंटे का डायवर्जन:मुरादनगर की ओर भारी वाहनों की नो-एंट्री, 23 से 26 सितंबर तक बदला रहेगा रूट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment