Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज 15 इलाकों में रहेगा बिजली का शटडाउन:कानपुर सेन्ट्रल और स्टेशन के आसपास क्षेत्रों में मरम्मत का होगा काम, 35 कर्मचारी फील्ड पर रहेंगे

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में बुधवार को 15 इलाकों में बिजली का शटडाउन रहेगा। केस्को की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में मरम्मत कार्य, यूटिलिटी शिफ्टिंग, एबीसी केबल डालने और आईएमयू चार्जिंग का काम कराया जाएगा। इसके चलते अलग-अलग इलाकों में 3 से 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन और उसके आसपास के करीब आधा दर्जन से ज्यादा इलाकों में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। इन इलाकों में 4 घंटे बिजली शटडाउन रहेगा ओम नगर, संत नगर, टेलीफोन एक्सचेंज, हनुमान पार्क, गुमटी प्लाजा और बंबा रोड इलाके में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान विभाग की टीमें निर्धारित विद्युत कार्य करेंगी। कानपुर सेंट्रल और स्टेशन के आसपास 5 घंटे शटडाउन मीरपुर, कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन, त्रिवेणी नगर, पैराशूट, न्यू लोको, रेल बाजार, शांति नगर, कृष्णा हॉस्पिटल के आसपास, फेथफुलगंज, टाटमिल और मुंशी पुरवा इलाके में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। विष्णुपुरी-नवाबगंज में सुबह 10 बजे से कटौती विष्णुपुरी और नवाबगंज इलाके में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यहां भी विभाग की ओर से विद्युत संबंधी काम कराया जाएगा। मस्वानपुर में 3 घंटे का शटडाउन मस्वानपुर, संतोषी माता मंदिर और नीलम मेमोरियल के आसपास के इलाके में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं निर्धारित दूसरे विधुत कार्य के चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक भी संबंधित क्षेत्र में सप्लाई प्रभावित रहेगी। काम पूरा होते ही शुरू होगी सप्लाई केस्को की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में 35 से ज्यादा विधुत कर्मचारियों को मरम्मत कार्य के लिए लगाया गया है। विभाग के मुताबिक, कार्य पूरा होने के बाद संबंधित इलाकों में बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से शुरू कर दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दाऊजी मेले का दंगल खत्म:नेपाल के देवा थापा ने जीती 1 लाख की कुश्ती, 7.11 लाख की सबसे बड़ी कुश्ती बराबरी पर छूटी
    Next Article
    कानपुर में आज बारिश का अलर्ट:सुबह से धूप और बादलों की आवाजाही, सीजन में अब तक 47 फीसदी अधिक बरसात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment