Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में आपसी मिलन बैठक:बौद्ध वंदना, ध्यान और संविधान प्रस्तावना वाचन सहित होंगे कई कार्यक्रम

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में AIBOBSCSTRWA की ओर से आगामी आपसी मिलन बैठक का आयोजन एक नवंबर 2026, रविवार को किया जाएगा। बैठक दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक बौद्ध बिहार, जूही बम्हारिया, कानपुर में आयोजित होगी। इसमें संगठन के सदस्य आपसी विचार-विमर्श के साथ विभिन्न सामाजिक एवं वैचारिक विषयों पर चर्चा करेंगे। बैठक की शुरुआत भगवान बुद्ध को पुष्पांजलि और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को माल्यार्पण कर की जाएगी। इसके बाद श्री संतोष कुमार वर्मा बौद्धाचार्य एवं बहुजन कवि द्वारा बौद्ध वंदना कराई जाएगी। कार्यक्रम में 20 से 25 मिनट तक आनापानसति ध्यान, भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन और प्रार्थना गीत ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ का सामूहिक गायन भी होगा। इसके बाद बैठक में शामिल सभी सदस्यों का परिचय और प्रत्येक साथी का वक्तव्य होगा। बहुजन कवि श्री संतोष कुमार वर्मा अपनी कविताओं की प्रस्तुति देंगे। वहीं, संगठन के पूर्व सेक्रेटरी जनरल श्री जी.एस. लाल भी संबोधित करेंगे। बैठक में अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी साथियों को स्मृति चिह्न एवं उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अग्रवाल समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा:राधा-कृष्ण और महाराजा अग्रसेन की झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
    Next Article
    नेपाल की जेल से कैदी फरार, भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट:महाराजगंज में बढ़ाई गई सुरक्षा, डोल्पा जेल की दीवार तक सुरंग खोदकर भागे हैं 6 कैदी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment