Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में आंधी-बारिश के बाद धूप खिली:तेज हवा से कई जगह पेड़ गिरे, वार्ड-29 के घरों में पानी भरा; गुजैनी में सड़कों पर जलभराव

    7 hours ago

    1

    0

    शहर में सुबह से हो रही बारिश बंद हो चुकी है। हल्के बादल छाए हुए हैं। धूप निकल आई है। चंद घंटों की बारिश में शहर की सड़कें भरकर तालाब बन गईं। शारदा नगर समेत कई इलाकों में सड़कें भरी रही। इसके अलावा स्वरूप नगर समेत कई इलाकों में तेज हवाओं की वजह से पेड़ भी गिरे हैं। शाम को एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। कानपुर में प्री-मानसून एक्टिव हो गया है। शनिवार तड़के शहर के कई इलाकों के साथ देहात क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई। शहर में सुबह 6 बजे अंधेरा छा गया। तेज आंधी चलने लगी। थोड़ी ही देर में झमाझम बारिश होने लगी। बिल्हौर में भी तेज बारिश हुई। वार्ड 29 में बारिश के बाद लोगों के घरों में पानी भर गया। गलियां जलमग्न हो गईं। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि पार्षद ने गलियों में नालियां सही से नहीं बनवाई हैं। जिससे पहले बारिश में ही घरों में पानी भर गया। वहीं गुजैनी में बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव हो गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार: प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। इसके असर से प्री-मानसून ने जोर पकड़ लिया है। ऐसे में आंधी और बारिश का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा। यह 3 तस्वीर देखिए… पसीने और चिपचिपी गर्मी से लोग हुए परेशान एक दिन पहले शुक्रवार सुबह बादलों की आवाजाही के बीच चल रही हवाओं ने लोगों को राहत का अहसास कराया। हालांकि दोपहर में बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। धूप की तीव्रता पहले की तुलना में कम रही, लेकिन वातावरण में नमी अधिक होने के कारण लोगों को पसीने और चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। 24 घंटे में एक डिग्री गिरा तापमान बीते 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में कमी आने के बावजूद उमस के कारण लोगों की परेशानी कम नहीं हुई। बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग पसीना पोंछते नजर आए। कई लोगों ने गर्मी से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थों और छाते का सहारा लिया। अब मौसम की यह 7 तस्वीर भी देखिए… मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि रात से लेकर सुबह तक बारिश की संभावना है। इस तरह की गतिविधियां 14 जून तक चलती रहेगी। हालांकि दिन में तेज धूप निकलने के कारण उमस वाली गर्मी बरकरार रहेगी। 14 दिन बाद मानसून आने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DM ने टीबी मुक्त अभियान की समीक्षा की:हाई रिस्क ग्राम पंचायतों में स्क्रीनिंग तेज करने के निर्देश
    Next Article
    अधिकमास में जप, तप, दान अधिक फल देते हैं:लखनऊ में इस्कॉन प्रमुख बोले- पूरे महीने सुबह-शाम दीपदान करना चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment