Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में BJP राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले:देश और प्रदेश दोनों बजट एतिहासिक, अखिलेश और राम गोपाल बिना पढ़े और आने से पहले खराब बता देते हैं

    1 hour ago

    1

    0

    BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया कानपुर आम बजट के चर्चा कार्यक्रम में सोशल मीडिया इन्फुलन्सर के साथ बैठक की। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार के आम बजट 2026-27 को ऐतिहासि बजट बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वाला यह बजट भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है। भाटिया ने कहा कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, जो सशक्त नेतृत्व, पारदर्शी नीतियों और मजबूत आर्थिक प्रबंधन का परिणाम है। उनके अनुसार यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग सभी को सशक्त बनाने वाला है। केंद्र के बजट पर विस्तृत चर्चा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया कि बजट 2026-27 में इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, सड़क, रक्षा, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप और रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया है। मध्यम वर्ग को राहत, किसानों को तकनीकी सहायता और युवाओं को नवाचार के अवसर देने के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि “विकसित भारत 2047” के संकल्प का स्पष्ट रोडमैप है। उत्तर प्रदेश के बजट की सराहना गौरव भाटिया ने उत्तर प्रदेश सरकार के बजट की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रस्तुत यह प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। इसमें कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, निवेश और रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के चलते केंद्र और प्रदेश की योजनाएं तेजी से धरातल पर उतर रही हैं। एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज, डिफेंस कॉरिडोर और औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है। सपा और अखिलेश यादव पर निशाना प्रेस वार्ता के दौरान भाटिया ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकार में योजनाओं का लाभ धर्म विशेष के आधार पर बांटा जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की राजनीति तुष्टिकरण और परिवारवाद पर आधारित रही है। अखिलेश यादव और रामगोपल पर बोले कि एक बिना पढ़े और एक आने से पहले बजट खराब बता देते हैं। राहुल गांधी पर टिप्पणी राहुल गांधी से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा कि संसद जैसी सर्वोच्च संस्था में अप्रमाणित या अप्रमाणित सामग्री प्रस्तुत कर जनता को भ्रमित करना लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। इसे जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ बताया। प्रेस वार्ता का संचालन क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, मनीष त्रिपाठी, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया और के.के. सचान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में नवप्रवर्तन महोत्सव संपन्न:छात्रों और नवप्रवर्तकों ने दिखाए नवाचार आधारित स्टॉल
    Next Article
    TET के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन:श्रावस्ती में जयंत चौधरी का पुतला फूंका, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जताया आक्रोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment