Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में नवप्रवर्तन महोत्सव संपन्न:छात्रों और नवप्रवर्तकों ने दिखाए नवाचार आधारित स्टॉल

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ की आंचलिक विज्ञान नगरी में बुधवार को नवप्रवर्तन महोत्सव का समापन हो गया। इस अवसर पर यूपीसीएसटी के संयुक्त निदेशक राधे लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महोत्सव में बड़ी संख्या में छात्रों और आगंतुकों ने नवाचार आधारित स्टॉल और परियोजना प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्य अतिथि राधे लाल ने युवा नवप्रवर्तकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने वैज्ञानिक सोच और नवाचार को जमीनी स्तर से संस्थागत स्तर तक बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों से अपने विचारों को बेहतर बनाकर तकनीकी उन्नति और सतत विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उत्कृष्ट परियोजनाओं को सम्मानित किया गया महोत्सव के दौरान शिक्षकों के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण को मजबूत करने हेतु एक प्रशिक्षण कार्यशाला भी आयोजित की गई। विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट परियोजनाओं को सम्मानित किया गया। कॉलेज श्रेणी में श्री राम स्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के मोहम्मद साहिल और उत्कर्ष पटेल विजेता रहे। स्कूल श्रेणी में सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम के प्रथामेश सिंह और आद्यंत पांडेय ने पहला स्थान प्राप्त किया। एनएक्सटी रोबोटिक प्रतियोगिता में सीएमएस चौक के अली मोहम्मद विजेता घोषित किए गए, जबकि परिवारों के लिए आयोजित इनोवेटिव चैलेंज में गुलज़ार परिवार विजयी रहा। महोत्सव के उद्देश्यों के बारे में बताया जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों को उनकी सृजनात्मकता और व्यावहारिक समस्या समाधान के लिए विशेष स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आगंतुकों ने महोत्सव की सराहना करते हुए इसे विज्ञान संवर्धन के लिए एक उपयोगी पहल बताया। परियोजना समन्वयक स्वरूप मंडल ने महोत्सव के उद्देश्यों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक संस्कृति को बढ़ावा देना और इनोवेशन हब की गतिविधियों के माध्यम से समाज को प्रेरित करना है। उन्होंने विज्ञान प्रसार में सहयोग के लिए यूपीसीएसटी का आभार व्यक्त किया।यह महोत्सव छात्रों, शिक्षकों और नवप्रवर्तकों को नए विचारों से जुड़ने, ज्ञान साझा करने और सामाजिक प्रगति के लिए नवाचार को बढ़ावा देने का एक सफल मंच साबित हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला आग से जलती हुई घर से बाहर भागी:सास, ननद-ननदोई और पड़ोसियों पर आग लगाने का आरोप, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    कानपुर में BJP राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले:देश और प्रदेश दोनों बजट एतिहासिक, अखिलेश और राम गोपाल बिना पढ़े और आने से पहले खराब बता देते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment