Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में बिधनू ब्लाक के ‌‌BEO सस्पेंड:बिना कारण रिजेक्ट करते थे टीचर्स की लीव, जांच कमेटी से भी बच रहे थे

    1 hour ago

    1

    0

    जिले के बिधनू ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को गंभीर अनियमितताओं के आरोप में निलंबित कर दिया गया। शिक्षा निदेशक (बेसिक), प्रयागराज ने यह कार्रवाई विभागीय आदेशों की अवहेलना, स्वेच्छाचारिता और शिक्षकों के उत्पीड़न की शिकायतों के बाद की है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि बीईओ को निलंबित करते हुए डायट नर्वल से संबद्ध कर दिया गया है। मामले की जांच मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) कर रहे हैं। बीएसए ने भेजी थी रिपोर्ट बीएसए ने 31 जनवरी 2026 को रिपोर्ट भेजी थी। इसमें बीईओ पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) कामता राम पाल की ओर से जारी आदेश के बाद निलंबन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया। बीईओ पर शिक्षकों के मानव संपदा पोर्टल पर अवकाश (CCL, मेडिकल) बिना कारण निरस्त करना, विभागीय बैठकों, खासकर जिलाधिकारी की समीक्षा बैठकों में अनुपस्थित रहना, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के समर कैंप का मानदेय समय से न देना, स्पष्टीकरण नोटिस का जवाब न देना, सेवानिवृत्त शिक्षक जियाउल्लाह खां की फाइल लंबित रखना व जांच समिति के समक्ष उपस्थित न होना समेत कई आरोप हैं। शिकायतों के बाद हुई कार्रवाई रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकारी की कार्यशैली से विभाग की छवि प्रभावित हो रही थी और कामकाज में बाधा उत्पन्न हो रही थी। बार-बार समय मांगने और जवाब न देने से जांच भी प्रभावित हुई। फिलहाल, पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है। सूत्र बताते हैं कि बीईओ और शिक्षकों के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसमें शिकायतों के के आधार पर जांच के बाद यह कार्रवाई हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा ने गैस किल्लत के विरोध में प्रदर्शन किया:चूल्हे पर खाना बनाकर SDM को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी
    Next Article
    आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट अभ्यर्थियों ने राज्यमंत्री का आवास घेरा:विभाग पर लापरवाही का आरोप, बोले- 53 तारीखों के बाद भी फैसला नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment