Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुत्ते को 8 सेकेंड में 8 लाठियां मारी, VIDEO:झांसी में लाइनमैन ने तड़पाकर मारा, टांग घसीटते हुए ले गया; कुत्ते के भौंकने से नाराज था

    7 hours ago

    2

    0

    झांसी में भौंकने से नाराज बिजली विभाग के लाइनमैन ने एक कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला। 8 सेकेंड में लाइनमैन ने लाठी से 8 वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया। फिर टांग पकड़कर घसीटा, फिर बाइक से हाइवे किनारे ले जाकर फेंक दिया। मोहल्ले के लोगों ने मना किया तो उनको भी धमकाया। 13 मई का यह मामला जिला मुख्यालय से 50 किमी से दूर मोठ कस्बे के महावीरनपुरा मोहल्ले का है। वीडियो शुक्रवार को सामने आया है। पशु प्रेमियों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला मोठ के महावीरनपुरा मोहल्ले का रहने वाला पुष्पेंद्र बिजली विभाग में लाइनमैन है। मोहल्ले के लोगों के अनुसार, वह जब भी घर आता या घर से कहीं जाने के लिए निकलता था तो गली का एक कुत्ता उस पर भोंकता था। कुत्ते के भौंकने से नाराज होकर वह कई बार उसे मारने के लिए दौड़ा चुका था। लेकिन कुत्ता उस पर भौंकना नहीं छोड़ता था। 12 मई को लाइनमैन काम करके घर आ रहा था। तभी घर के पास ही डॉग ने लाइन मैन को दौड़ा लिया था। इससे वह काफी गुस्से में था और कुत्ते को तलाश रहा था। 13 मई को कुत्ते को खोजकर लाठियां मारी प्रत्यक्षदर्शी दुकानदार गोपाल गुप्ता के अनुसार- 13 मई की रात लगभग 8 बजे लाइनमैन बाइक से घर जा रहा था। तब उसने देखा कि एक महिला डॉग को बिस्कुट खिला रही है। डॉग बिस्किट खाने में व्यस्त है। उसने बाइक रोकी। एक परिचित के घर से लाठी लेकर आया और दबे पांव कुत्ते के पास पीछे से गया। फिर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। ताबड़तोड़ 8 लाठियां उसे मारी। कुत्ता तड़पने लगा। लोगों ने मना किया तो उनको भी धमकाया। कुछ ही पल में कुत्ते की मौत हो गई। टांग पकड़कर घसीटा, फिर बाइक से ले गया कुत्ते की मौत के बाद उसकी टांग पकड़कर कुछ दूर घसीटा। फिर बाइक में बांधकर उसे हाइवे किनारे ले जाकर फेंक दिया। सीसीटीवी में पूरा मामला कैद हो गया। शुक्रवार को सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीओ बोले- जांच के बाद होगी उचित कार्रवाई मोठ सीओ अजय श्रोत्रीय ने बताया- वीडियो की जांच की जा रही है। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। जांच में जो तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसके अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। ------------- यह भी पढ़ें… ट्रक में घुसी स्कार्पियो, परिवार के 4 लोगों की मौत:बांदा में क्रेन की मदद से लाशें निकालीं, आजमगढ़ से लौट रहा था कारोबारी का परिवार बांदा में बेकाबू स्कॉर्पियो-N कार सिलेंडर लदे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में गाड़ी चला रहे कारोबारी समेत उनकी मां-दादी और चाची की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आधी कार ट्रक के नीचे आ गई। कारोबारी युवक के सीने में इंजन के कई पार्ट्स टूटकर घुस गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्कॉर्पियो में आगे बैठे कारोबारी और उनकी मां के शव निकालने के लिए क्रेन बुलवाई। जबकि, पीछे बैठे दो लोगों के शव दरवाजा खोलकर बाहर निकाले गए। हादसे में युवक की 19 साल की बहन भी घायल हो गई। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मायावती बोलीं- अखिलेश ब्राह्मणों से माफी मांगे, प्रायश्चित करें:इनका चाल-चरित्र नहीं बदला; सपा नेता ने कहा था- ब्राह्मण से अच्छी वेश्या
    Next Article
    कानपुर में चाची ने भतीजी को हीटर से जलाया:भाई ने पुलिस को फोन किया, बोला- जल्दी आ जाकर बहन को बचा लीजिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment