Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में चाइनीज मांझे से फोटोग्राफर घायल:विधानसभा अध्यक्ष से मिलने जा रहा था, नाक में आई चोट

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में चाइनीज मांझे का कहर जारी है। मंगलवार दोपहर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से होली मिलने जा रहे एक फोटोग्राफर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से घायल हो गए। मुरे कंपनी पुल पर हुई इस घटना में फोटोग्राफर की नाक में चोट आई है। हेलमेट और गले में बंधे रुमाल के कारण उनकी जान बच गई। घायल फोटोग्राफर की पहचान गडरिया मोहाल निवासी संजय सिंह के रूप में हुई है। संजय सिंह विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के लाल बंगला स्थित आवास पर होली समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी मुरे कंपनी पुल के बीच में पहुंचने पर वह चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। संजय सिंह ने बताया कि सिर पर हेलमेट और गले में रुमाल बंधा होने के कारण उन्हें गंभीर चोट नहीं आई, सिर्फ नाक में चोट लगी। घटना के बाद उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी बाइक को नियंत्रित किया और तुरंत केपीएम अस्पताल जाकर अपना उपचार कराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक युवक की मौत के बाद चाइनीज मांझे की बिक्री पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद पूरे शहर में इसकी धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। संजय ने बताया कि उनके पीछे आ रहा एक अन्य बाइक सवार भी मांझे की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। सड़क पर भारी यातायात होने के कारण अगर संजय अनियंत्रित होकर गिरते तो बड़ा हादसा हो सकता था। संजय सिंह ने केपीएम अस्पताल में मिले इलाज पर असंतोष व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि होली के बाद गुरुवार को वह उर्सला अस्पताल में अपना इलाज कराएंगे। संजय ने यह भी कहा कि कानपुर में पहले भी कई लोग मांझे की चपेट में आकर घायल हो चुके हैं। स्वस्थ होने के बाद वह इस मामले में पुलिस से शिकायत दर्ज कराएंगे। कैंट थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है, लेकिन पीड़ित की तहरीर मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की:पुलिस परिजनों से कर रही पूछताछ, नहीं लगाया कोई आरोप
    Next Article
    कौशांबी में बुजुर्ग महिला ने की आत्महत्या:गंभीर बीमारी से परेशान होकर घर में लगाई फांसी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment