Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में बुजुर्ग महिला ने की आत्महत्या:गंभीर बीमारी से परेशान होकर घर में लगाई फांसी

    1 hour ago

    1

    0

    कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र स्थित चमरूपुर गांव में मंगलवार को एक वृद्ध महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर भरवारी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान सुशीला देवी, पत्नी स्वर्गीय इंद्रपाल, निवासी चमरूपुर गांव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह पिछले कई महीनों से गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं और उनका इलाज प्रयागराज में चल रहा था, लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा था। बताया गया कि मंगलवार सुबह सुशीला देवी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। मृतका के बेटे रमेश ने भरवारी चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में परिजनों ने बताया कि वह पिछले तीन-चार महीनों से पेट की गंभीर समस्या से परेशान थीं। आशंका जताई जा रही है कि बीमारी से तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में चाइनीज मांझे से फोटोग्राफर घायल:विधानसभा अध्यक्ष से मिलने जा रहा था, नाक में आई चोट
    Next Article
    कासगंज पुलिस ने गायब बैग बरामद किया:नोएडा से आ रहे दंपत्ति के 6 लाख के जेवरात सुरक्षित लौटाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment