Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में बाइक की टक्कर से छात्रा की मौत:बांदा-बहराइच हाईवे पर हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से कक्षा 6 की छात्रा की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार दोपहर बांदा-बहराइच हाईवे पर पिपरी के पास हुई। छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, शिवगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 पिपरी निवासी मोबीन की 11 वर्षीय पुत्री जोया मंगलवार दोपहर हाईवे पार कर रही थी। इसी दौरान भवानीगढ़ की ओर से हैदरगढ़ जा रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में जोया को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही छात्रा की मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। जोया की मौत से उसके परिवार में मातम पसर गया है। मोबीन के दो बेटों और दो बेटियों में जोया दूसरे नंबर पर थी। पिता मोबीन, मां परवीन और भाई-बहनों का इस घटना के बाद बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में भाई की हत्या, पत्नी-बेटा गिरफ्तार, भाई फरार:मां की पेंशन विवाद में वारदात, 24 घंटे में गिरफ्तारी कर जेल भेजा
    Next Article
    पत्रकारों के संग मंत्रियों और अफसरों ने जमकर उड़ाया गुलाल:राज्यपाल, वन मंत्री, सांसद, DIG, कमिश्नर, डीएम और SSP ने दी होली की शुभकामनाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment