Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में डंपर ने बाइक सवारों को कुचला:एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल; CCTV तलाश रही पुलिस

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। देर रात को काम खत्म कर घर जा रहे थे दोनों पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सोने गौतम (27) पुत्र निवासी ग्राम संडीला, जनपद हरदोई के रूप में हुई है, जो वर्तमान में बिठूर के मंधना क्षेत्र में रहकर काम करता था। वहीं हादसे में घायल युवक की पहचान भोनी लाल कमल के रूप में हुई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और हैलट अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों युवक बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोने गौतम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पता रहा। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बिठूर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और मृतक के पास से मिले मोबाइल फोन के जरिए उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बिठूर थाना प्रभारी अशोक सरोज ने बताया- शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। डंपर के चालक की तलाश की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर वेस्ट जोन में सघन चेकिंग अभियान:डीसीपी ने संभाली कमान, कांवड़ यात्रा-त्योहारों से पहले हाई अलर्ट
    Next Article
    राम मंदिर ट्रस्ट और SBI के बीच खातों पर गतिरोध:1000 कर्मचारियों का वेतन अटका, हस्ताक्षरकर्ता बदलने के फैसले पर बैंक की आपत्ति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment