Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राम मंदिर ट्रस्ट और SBI के बीच खातों पर गतिरोध:1000 कर्मचारियों का वेतन अटका, हस्ताक्षरकर्ता बदलने के फैसले पर बैंक की आपत्ति

    2 hours ago

    1

    0

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बीच खातों के संचालन को लेकर नया गतिरोध सामने आया है। इसका असर ट्रस्ट के नियमित वित्तीय कार्यों पर पड़ने लगा है। करीब 1000 कर्मचारियों का जून माह का वेतन अब तक जारी नहीं हो सका है। ट्रस्ट से जुड़ी कई एजेंसियों के भुगतान भी लंबित हैं। बैंक और ट्रस्ट के बीच हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर बनी स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। हस्ताक्षरकर्ता बदलने पर अटका मामला 6 जुलाई को हुई ट्रस्ट की बैठक में तत्कालीन महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार किए गए थे। इसके बाद खातों के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं में बदलाव का निर्णय लिया गया। ट्रस्ट ने अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन और पूर्व अभियंता जगदीश आफले को अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता बनाने का प्रस्ताव एसबीआई को भेजा। यहीं से मामला अटक गया। ट्रस्ट डीड पर बैंक की आपत्ति बैंकिंग सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट डीड में केवल ट्रस्टी को ही खाते के संचालन का अधिकार दिया गया है। कृष्ण मोहन ट्रस्टी हैं, लेकिन जगदीश आफले ट्रस्टी नहीं हैं। इसी कानूनी बिंदु पर एसबीआई ने आपत्ति दर्ज की है। बैंक अब कानूनी विशेषज्ञों से राय लेने के बाद ही आगे का निर्णय करेगा। वेतन और भुगतान पर पड़ा असर हस्ताक्षरकर्ता तय नहीं होने से भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हो गई है। करीब एक दर्जन आउटसोर्स एजेंसियों के कर्मचारियों का वेतन भी अटक गया है। अधिष्ठापन बिलों को छोड़कर अन्य भुगतान लंबित हैं। ट्रस्ट से जुड़े कई वित्तीय कार्य फिलहाल रुके हुए हैं। चढ़ावा चोरी के बाद सख्त हुई व्यवस्था राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद दान गणना की पूरी व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब कर्मचारियों के लिए बिना जेब वाली भगवा पोशाक अनिवार्य कर दी गई है। दान की गिनती ट्रस्ट, एसबीआई और सुरक्षा एजेंसियों की त्रिस्तरीय निगरानी में कराई जा रही है। परिसर में सीसीटीवी निगरानी, बॉडी स्कैनिंग और अन्य सुरक्षा इंतजाम भी पहले से अधिक सख्त किए गए हैं। धीरे-धीरे आउटसोर्स कर्मचारियों की जगह एसबीआई के नियमित कर्मचारियों से दान की गणना कराई जा रही है। कोषाध्यक्ष को सौंपी गई जिम्मेदारी हाल ही में हुई ट्रस्ट की बैठक में कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देवगिरि को एसबीआई के साथ समन्वय कर विवाद का समाधान निकालने के लिए अधिकृत किया गया है। अब दोनों पक्ष ट्रस्ट डीड और बैंकिंग नियमों के अनुरूप रास्ता तलाशने में जुटे हैं। समाधान होने के बाद रुके हुए वेतन और अन्य भुगतान जारी होने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में डंपर ने बाइक सवारों को कुचला:एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल; CCTV तलाश रही पुलिस
    Next Article
    मेरठ में दो बदमाशों का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली:गोकशी की तैयारी में थे, दोनों पर 32 से अधिक मुकदमे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment