Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में गंगा का जलस्तर 3 सेमी घटा:घाटों पर अब भी सीढ़ियों तक पानी, बैराज से 77563 क्यूसेक पानी छोड़ा गया

    22 hours ago

    1

    0

    कानपुर में चार दिन तक लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद शुक्रवार को कानपुर में गंगा का जलस्तर 3 सेंटीमीटर घट गया। गंगा बैराज पर सुबह जलस्तर 112.47 मीटर और शुक्लागंज में 110.53 मीटर दर्ज किया गया। गुरुवार को शुक्लागंज में जलस्तर 110.56 मीटर था। हालांकि मामूली कमी के बावजूद घाटों की निचली सीढ़ियों पर अब भी पानी भरा हुआ है। सिंचाई विभाग के अनुसार, गंगा बैराज से 77,563 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किए जाने और नरौरा व हरिद्वार से पानी की आवक कम होने से जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह नरौरा से 21,861 क्यूसेक और हरिद्वार से 21,687 क्यूसेक पानी गंगा में पहुंचा। पिछले चार दिनों से नरौरा और हरिद्वार से लगातार अधिक पानी आने के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ रहा था। शुक्रवार को जलस्तर में हल्की कमी आने से राहत जरूर मिली है, लेकिन नदी किनारे की स्थिति में अभी कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन पहले ही गंगा किनारे अलर्ट जारी कर चुका है। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने गंगा बैराज का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही नाव संचालन को लेकर भी सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। गंगा किनारे बसे गांवों के किसानों की चिंता अभी भी बनी हुई है। उनका कहना है कि यदि जलस्तर दोबारा बढ़ा तो खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती के सेमगढ़ा गांव में घर में निकला जहरीला सांप:स्नेक रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा, जंगल में छोड़ा; परिवार ने ली राहत की सांस
    Next Article
    प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा की:जनप्रतिनिधियों को शिलान्यास-लोकार्पण में अनिवार्य रूप से बुलाने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment