Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती के सेमगढ़ा गांव में घर में निकला जहरीला सांप:स्नेक रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा, जंगल में छोड़ा; परिवार ने ली राहत की सांस

    16 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती की इकौना तहसील के सेमगढ़ा गांव में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे उस समय परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जब घर के भीतर जहरीला सांप दिखाई दिया। परिवार ने घबराने के बजाय स्नेक रेस्क्यू विशेषज्ञ को सूचना दी। मौके पर पहुंचे रेस्क्यूर ने सावधानी से सांप को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। बारिश के मौसम में लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के बीच प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सांप दिखने पर खुद पकड़ने की कोशिश न करने की अपील की है। जानिए मामला सेमगढ़ा गांव निवासी एक परिवार के घर में अचानक जहरीला सांप निकल आया। सांप को देखते ही परिवार के सदस्य घर से बाहर निकल आए और स्थानीय स्नेक रेस्क्यू विशेषज्ञ (सांप मास्टर) को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाते हुए सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद सांप को आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया गया। इसके बाद परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए और रेस्क्यू अभियान देखते रहे। बारिश के मौसम में खेतों और बिलों में पानी भरने से सांप, बिच्छू और अन्य विषैले जीव सुरक्षित स्थान की तलाश में घरों और आबादी वाले इलाकों में पहुंच जाते हैं। ऐसे मामलों में घबराने के बजाय सतर्कता बरतना जरूरी है। हाल के दिनों में जिले में सर्पदंश की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें कुछ लोगों की जान भी गई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि घर या आसपास सांप दिखाई दे तो उसे स्वयं पकड़ने या मारने का प्रयास न करें। तुरंत प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम, वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिंद्रा फाइनेंस पर उपभोक्ता कोर्ट का जुर्माना:लोन चुकाने के बाद सिविल स्कोर खराब करने का मामला
    Next Article
    कानपुर में गंगा का जलस्तर 3 सेमी घटा:घाटों पर अब भी सीढ़ियों तक पानी, बैराज से 77563 क्यूसेक पानी छोड़ा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment