Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा की:जनप्रतिनिधियों को शिलान्यास-लोकार्पण में अनिवार्य रूप से बुलाने के निर्देश

    19 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार दोपहर कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराई जा रही है। बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और मुख्य विकास अधिकारी ने प्रभारी मंत्री सहित अन्य अतिथियों का पौधा और ओडीओपी उत्पाद का चित्र भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सुगमता से मिलना चाहिए। जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने और उनके फोन अनिवार्य रूप से उठाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कराए जाएं। इस संबंध में शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पेयजल, सिंचाई, सड़क और बिजली पर विशेष जोर ग्रामीण पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए मंत्री ने निर्माणाधीन परियोजनाओं की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्ण हो चुकी निर्माण परियोजनाओं की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने को कहा। सिंचाई विभाग की समीक्षा में नलकूप अधिकारी को स्थायी और अस्थायी नलकूपों की जानकारी जनप्रतिनिधियों को देने तथा उपलब्ध बजट के अनुसार नए नलकूप स्थापित करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को बेवर रोड पर हाईवे की सड़कों की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। उद्योग विभाग को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने के लिए कहा गया। विद्युत विभाग की समीक्षा में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की अवधि बढ़ाने तथा शासन को भेजी जाने वाली प्रगति रिपोर्ट वास्तविक स्थिति के अनुरूप भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि गलत आंकड़े भेजने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। स्वास्थ्य विभाग को ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में स्वीकृत, तैनात और रिक्त पदों का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि रिक्त पदों की सूचना शासन को भेजी जा सके। विकास योजनाओं की प्रगति पर हुई चर्चा बैठक में सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, ग्रामीण विकास, स्वच्छता समेत विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला विकास अधिकारी ने जनपद में संचालित विकास कार्यों और शासन की विभिन्न योजनाओं की विभागवार उपलब्धियों एवं लंबित कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र और सहायता बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता सामग्री और प्रमाण पत्र वितरित किए। इनमें आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए ईसीसीई किट, स्वयं सहायता समूह की विद्युत सखी महिलाओं को ई-पॉश मशीन, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को चेक एवं बीमा प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सांकेतिक चाबी, दिव्यांगजनों को ब्रेल किट, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के स्वीकृति पत्र, स्वामित्व योजना के तहत घरौनी तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना के प्रमाण पत्र शामिल रहे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिनेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी राजीव कुमार, जिला विकास अधिकारी एस.के. तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए कपिल कुमार, सांसद मुकेश राजपूत, कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि, विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र समेत जनप्रतिनिधि और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में गंगा का जलस्तर 3 सेमी घटा:घाटों पर अब भी सीढ़ियों तक पानी, बैराज से 77563 क्यूसेक पानी छोड़ा गया
    Next Article
    दिव्यांग दम्पतियों को शादी पर ₹35 हजार तक प्रोत्साहन मिलेगा:एटा में आवेदन शुरू, जानिए पात्रता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment