Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में गंगा किनारे मिले शव की पहचान:4 दिन पहले दोस्तों संग घूमने निकला था युवक, गंगा बैराज में डूबा था; कुत्ते नोंच रहे थे

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर के गुप्तार घाट पर सोमवार सुबह मिले अज्ञात शव की पहचान देर शाम कोहना थाना क्षेत्र के रानी का बगीचा निवासी 29 वर्षीय सिद्धार्थ के रूप में हुई। सिद्धार्थ 12 मार्च को दोस्तों के साथ घूमने निकला था और गंगा बैराज में नहाने के दौरान डूब गया था। सोमवार सुबह उसका शव गुप्तार घाट किनारे पड़ा मिला, जहां कुत्तों का झुंड शव को नोच रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची फीलखाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोशल मीडिया से हुई पहचान एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि सुबह गुप्तार घाट किनारे एक शव मिला था, जो काफी सड़ चुका था। कुत्ते उसे नोच रहे थे। पहचान न होने पर पुलिस ने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके बाद वायरल तस्वीर के आधार पर शाम को कोहना थाना क्षेत्र के रानी का बगीचा निवासी परिवार फीलखाना थाने पहुंचा और शव की पहचान सिद्धार्थ के रूप में की। 12 मार्च को गंगा में डूबा था युवक परिजनों ने पुलिस को बताया कि 12 मार्च को सिद्धार्थ दोस्तों के साथ घूमने गया था। गंगा बैराज में स्नान करते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उस समय गोताखोरों ने काफी तलाश की थी, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था। एसीपी के अनुसार परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इच्छामृत्यु के लिए हरीश को आज से पानी देना बंद:एक दिन पहले डॉक्टरों के पूर प्रकिया शुरु करते हुए नलियों से भोजना देना बंद किया
    Next Article
    मुगलसराय में आरपीएफ डीडीयू ने 6 नाबालिगों को बचाया:मानव तस्कर गुजरात ले जा रहा था, प्लेटफॉर्म से पकड़ा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment