Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में ईद की नमाज के लिए ट्रैफिक डायवर्जन:20-21 मार्च को सुबह 6 बजे से लागू रहेगी व्यवस्था, घर से निकलने से पहले एक बार चेक करें

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में ईद (ईद-उल-फितर) के मौके पर नमाज के दौरान भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। यह व्यवस्था 20 और 21 मार्च 2026 को सुबह 6 बजे से नमाज समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। इन रूटों पर रहेगा डायवर्जन ट्रैफिक पुलिस के अनुसार शहर के कई प्रमुख चौराहों और मार्गों पर वाहनों की आवाजाही में बदलाव किया गया है। लाल इमली चौराहा की ओर आने वाले वाहन नर्वलंगंज/बांसमंडी की ओर नहीं जा सकेंगे, उन्हें वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा। गोल चौराहा/हैलट की ओर से आने वाले वाहन नवाबगंज तिराहा से ईदगाह की ओर नहीं जा सकेंगे। जरीब चौकी (पी रोड) से नयागंज की ओर जाने वाले वाहनों को भी प्रतिबंधित किया गया है। 80 फीट रोड की ओर से आने वाले वाहन ईदगाह चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। रावतपुर, कल्याणपुर और अन्य इलाकों से आने वाले वाहनों के लिए भी अलग-अलग डायवर्जन रूट तय किए गए हैं। शहर में पार्किंग की विशेष व्यवस्था नमाज के दौरान पार्किंग को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। लाल इमली चौराहा से आने वाले चार पहिया वाहन परमट मंदिर तिराहा के पास पार्क होंगे। गोल चौराहा/हैलट की ओर से आने वाले वाहन निर्धारित स्थानों पर सड़क किनारे पार्क किए जाएंगे। जरीब चौकी और 80 फीट रोड की ओर से आने वाले वाहनों के लिए भी अलग पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। प्रशासन ने की अपील ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे तय रूट डायवर्जन का पालन करें और अनावश्यक रूप से इन मार्गों पर न जाएं, ताकि नमाज के दौरान शांति और व्यवस्था बनी रहे। किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी गई है। ट्रैफिक कंट्रोल नंबर- 9305104340 ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर- 9305104387
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली कलेक्ट्रेट का राज्यमंत्री ने निरीक्षण किया:एआईजी (स्टाम्प) ऑफिस निर्माण अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश दिए
    Next Article
    प्रतापगढ़ में पेड़ से लटका मिला युवती का शव:शौच के लिए निकली थी घर से, पुलिस जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment