Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में पेड़ से लटका मिला युवती का शव:शौच के लिए निकली थी घर से, पुलिस जांच जारी

    4 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के कोतवाली देहात क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवती का शव पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका की पहचान वार्ड संख्या 13 मतुई नमक शायर निवासी 24 वर्षीय ज्योति सिंह के रूप में हुई है। वह बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे शौच के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। घर से लगभग 200 मीटर दूर जंगल में एक चिलबिल के पेड़ से दुपट्टे के सहारे उसका शव लटका हुआ मिला। पुलिस को घटना की सूचना करीब 10 बजे मिली। पृथ्वीगंज पुलिस चौकी प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, युवती की पहले शादी हो चुकी थी, लेकिन वह ससुराल नहीं जाती थी। आगामी 20 अप्रैल को उसकी दूसरी शादी होने की भी चर्चा है। हालांकि, परिजनों ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में ईद की नमाज के लिए ट्रैफिक डायवर्जन:20-21 मार्च को सुबह 6 बजे से लागू रहेगी व्यवस्था, घर से निकलने से पहले एक बार चेक करें
    Next Article
    Dhurandhar 2 Spoiler: 'धुरंधर 2' के स्पॉइलर ने बढ़ाई हलचल, सामने आया ‘बड़े साहब’ और ‘ल्यारी किंग’ का सच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment