Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में इंजीनयिर के घर से लाखों की चोरी:शादी की खरीदारी करने गए थे, बदमाश छत से घुसे बदमाश; भागने में चप्पल छोड़ गए

    14 hours ago

    1

    0

    कानपुर में चोरों ने डेटा इंजीनियर के घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की ज्वेलरी और नकदी पार कर दी। परिवार शादी की खरीदारी के लिए रविवार दोपहर 1 बजे लखनऊ गया था। रात 8 बजे घर लौटने पर कमरों का सामान अस्त-व्यस्त मिला। अलमारी खोली तो उसमें रखी करीब 16 लाख रुपये की ज्वेलरी और 40 हजार रुपये की नकदी गायब थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई हैं। घटना रविवार की रात करीब 8 बजे थाना जाजमऊ स्थित ताड़बगिया की है। 2 तस्वीर देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से जानिए… ताड़बगिया निवासी ओमान खान एचसीएल में टैक्स डेटा इंजीनियर हैं। उनकी पोस्टिंग नागपुर में है। उन्होंने बताया कि वह अपने बड़े भाई खुशहाल खान और मां सूफिया खान के साथ अपनी शादी की खरीदारी के लिए रविवार दोपहर एक बजे घर से निकले थे। परिवार लखनऊ गया था। रात करीब 8 बजे तीनों वापस घर पहुंचे तो अंदर कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। घर की हालत देखकर उन्हें चोरी की आशंका हुई। अलमारी खोली तो उसमें रखे सोने के आभूषण और नकदी गायब थी। ओमान के मुताबिक चोर दो सोने के सेट, चार सोने की चूड़ियां, छह सोने की अंगूठियां और 40 हजार रुपये नकद ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई गई है। घटना की जानकारी तत्काल जाजमऊ पुलिस को दी गई। छत की जाली हटाकर घर में घुसे चोर, महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान छोड़ गए परिवार के सदस्यों ने पुलिस के साथ छत की जांच की तो वहां लगी जाली हटी मिली। आशंका है कि चोर पड़ोसी की छत की ओर से होते हुए घर की छत पर पहुंचे और जाली हटाकर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद अंदर से बंद गेट का ताला तोड़कर कमरों तक पहुंचे और अलमारी खंगालकर कीमती सामान लेकर फरार हो गए। इसके अलावा चोर घर में रखे महंगे मोबाइल, लैपटॉप समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान छोड़ गए। छत पर मिली चप्पल, मौरंग में पैरों के निशान पुलिस ने घर के कमरों की जांच के बाद छत पर भी साक्ष्य जुटाए। छत पर 8 नंबर की एक संदिग्ध चप्पल मिली। इसके अलावा मौरंग में कई जगह पैरों के निशान भी मिले हैं। पुलिस इन सुरागों के आधार पर चोरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पड़ोसी की छत की तरफ से चोरों के आने की आशंका के चलते आसपास रहने वाले लोगों की गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। ओमान खान ने बताया कि उनके दो भाई शहाब और अमन बेंगलुरु में निजी कंपनियों में काम करते हैं, जबकि छोटे भाई दिल्ली की डीएक्ससी टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस कंपनी में आर्किटेक्ट हैं। परिवार के सदस्य काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं और बारी-बारी से घर आते-जाते हैं। उनके पिता चमनगंज स्थित एक मस्जिद में इमाम हैं। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि- चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। घटनास्थल से मिले सुरागों के साथ आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोधेश्वर महादेवा में सावन के दूसरे सोमवार पर जनसैलाब:बाराबंकी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु
    Next Article
    बिना ऑपरेशन रीढ़ और घुटने का दर्द ठीक होगा:कानपुर में जुटे देश भर के फिजियोथेरेपिस्ट, बोले-मोबाइल और सिटिंग जॉब ने बढ़ाईं स्पाइन प्रॉब्लम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment