Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में कांग्रेस का होली मिलन:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गैस की किल्लत का सरकार संज्ञान ले, ब्लैक मार्केटिंग रोके

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के मेस्टन रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय कानपुर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली और संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत शाम करीब 4:30 बजे महानगर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और शहर के वरिष्ठ कांग्रेसियों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह को संबोधित करते हुए अजय राय ने कहा कि होली का त्योहार खुशियों को आपस में बांटने का पर्व है और सभी को मिलजुलकर इसे मनाना चाहिए। गैस की ब्लैक मार्केटिंग पर लगे रोक इस दौरान उन्होंने गैस की किल्लत का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि गैस की समस्या केवल प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में है। उन्होंने कहा कि कई बड़े मंदिरों की रसोई तक बंद हो गई हैं और बनारस में अन्नपूर्णा मंदिर की रसोई भी बंद होने की स्थिति आ गई। अजय राय ने सरकार से मांग की कि गैस की किल्लत पर तुरंत संज्ञान लिया जाए और गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ: स्कूटी पर बैठने को लेकर विवाद:दो समुदाय आमने-सामने, भाजपा नेता ने की कार्रवाई की मांग
    Next Article
    देवरिया में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत:मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment