Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में मर्चेंट नेवी जवान समेत 2 ने किया सुसाइड:पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम, बीएससी छात्रा ने भी दी जान

    22 hours ago

    1

    0

    कानपुर के पनकी और चकेरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग घटनाओं में मर्चेंट नेवी के जवान समेत दो लोगों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पहली घटना पनकी इलाके की है, जहां पांच माह पहले छुट्टी पर घर आए मर्चेंट नेवी जवान ने पत्नी से विवाद के बाद देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, दूसरी घटना चकेरी की है, जहां बीएससी फाइनल ईयर की 22 वर्षीय छात्रा ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी से विवाद के बाद कमरे में लगाई फांसी पनकी के रतनपुर कॉलोनी निवासी रामनरेश का 32 वर्षीय बड़ा बेटा विकास कुमार मर्चेंट नेवी में कार्यरत था। इन दिनों उसकी तैनाती ब्राजील में थी। तीन साल पहले उसकी शादी सरसौल के लाऊखेड़ा निवासी धीर सिंह की बेटी कीर्ति से हुई थी। परिवार में मां और छोटा भाई आशीष हैं। परिजनों ने बताया कि विकास पांच माह पहले छुट्टी पर घर आया था और 10 दिन बाद उसे वापस ड्यूटी पर लौटना था। सोमवार शाम किसी बात को लेकर पत्नी कीर्ति से उसका विवाद हो गया। इसके बाद वह ऊपर के कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो पत्नी ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला शव सूचना मिलते ही पनकी थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो विकास का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पनकी थाना प्रभारी दिनेश कुमार बिष्ट ने बताया कि शुरुआती जांच में पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या की बात सामने आई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बीएससी छात्रा ने भी दी जान दूसरी घटना चकेरी थाना क्षेत्र की केडीए दहेली सुजानपुर कॉलोनी की है। यहां रहने वाले रामचंद्र गुप्ता की 22 वर्षीय बड़ी बेटी प्राची ने मंगलवार तड़के फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि प्राची दो बहनों में बड़ी थी और बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा थी। तड़के घर में किचन से आवाज आने पर परिवार को लगा कि वह घरेलू काम कर रही है। कुछ देर बाद वह ऊपर कमरे में चली गई और फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बड़े मंगल पर श्री अयोध्या न्यास ने किया भंडारा:लल्लू सिंह बोले- बड़े मंगल का पर्व केवल आस्था का प्रतीक नहीं, सेवा-समर्पण भी
    Next Article
    पूर्व मंत्री ने बलिया की समस्याओं पर ज्ञापन सौंपा:नारद राय ने डीएम से विकास परियोजनाओं पर ध्यान देने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment