Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में नवरात्रि पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन:बारादेवी मंदिर क्षेत्र में 19 से 31 मार्च तक बदलेगी व्यवस्था, घर से निकलने से पहले करें चेक

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस ने बारादेवी मंदिर क्षेत्र में 19 मार्च सुबह 4 बजे से 31 मार्च तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है। यातायात पुलिस द्वारा जारी प्लान के अनुसार, इस अवधि में बारादेवी चौराहे की ओर किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी वाहनों को साइड नंबर-1 से होकर अपने गंतव्य तक जाना होगा। इसके अलावा, गोविंद नगर चौराहे से बारादेवी चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों का रूट भी बदला गया है। ऐसे वाहन गोविंद नगर चौराहे से सोटे बाबा हनुमान मंदिर और थाना गोविंद नगर होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें। किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। हेल्पलाइन नंबर जारी पुलिस ने वाहन चालकों से विशेष रूप से एंबुलेंस को प्राथमिकता देने और सड़क पर सतर्कता बरतने की अपील की है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    43 हजार पटरी कारोबारियों का संवरा कारोबार:पीएम स्वनिधि योजना से दूर हुई पूंजी की चिंता, 84.89 करोड़ का लोन वितरित
    Next Article
    शाहाबाद में लेखपालों का कार्य बहिष्कार, निलंबन का विरोध:प्रशासन के निलंबन वापस लेने के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन स्थगित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment