Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में NICU कांड पर कांग्रेस का हंगामा:50 लाख मुआवजा और अफसरों पर कार्रवाई की मांग, डीएम को सौपा ज्ञापन

    6 hours ago

    1

    0

    बिठूर स्थित निजी राजा नर्सिंग होम में नवजात बच्ची की NICU में जलने से हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार को कानपुर महानगर कांग्रेस ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा, अस्पताल संचालक और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई तथा शहर के सभी निजी अस्पतालों की जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। बिना लाइसेंस चल रही थी NICU बाकरगंज रमेल नगर निवासी अरुण निषाद और शालू की नवजात बच्ची की NICU में जलने से मौत हो गई। अस्पताल में बिना लाइसेंस NICU संचालित की जा रही थी। साथ ही वार्मर भी मानकों के अनुरूप नहीं था। इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा, “यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि आपराधिक कृत्य है। बिना अनुमति NICU चल रही थी और स्वास्थ्य विभाग आंख मूंदे बैठा रहा।” कांग्रेस की 5 बड़ी मांगें “1100 में से सिर्फ 479 पंजीकृत” पवन गुप्ता ने दावा किया कि कानपुर में 1100 से ज्यादा नर्सिंग होम संचालित हैं, जबकि केवल 479 ही पंजीकृत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी अस्पताल संचालकों और स्वास्थ्य विभाग के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसे हादसे होते रहेंगे। DM कार्यालय के बाहर नारेबाजी ज्ञापन सौंपने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की। ये ज्ञापन डीएम की अनुपस्थिति में ADM ने लिया। इस दौरान अध्यक्ष पवन गुप्ता, हरप्रकाश अग्निहोत्री, निजामुद्दीन खां, प्रतिभा अटल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:पार्षद बोले-अम्मा एक को दूध दूसरे को जहर पिला रहीं, लेम्बोर्गिनी से घायल ने कारोबारी के बेटे को बचाया
    Next Article
    UP बजट को लेकर बोले गोरखपुर के एक्सपर्ट:कहा- सरकार ने बैलेंस्ड बजट पेश किया है, हर वर्ग को मिलेगा लाभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment