Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP बजट को लेकर बोले गोरखपुर के एक्सपर्ट:कहा- सरकार ने बैलेंस्ड बजट पेश किया है, हर वर्ग को मिलेगा लाभ

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी बजट को लेकर गोरखपुर शहर के लोग क्या सोचते हैं, यह जानने के दैनिक भास्कर की टीम ने यहां के कुछ लोगों को बातचीत कर उनका राय जाना। इस दौरान डीडीयू प्रोफेसर और राजनीतिक विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा- यूपी बजट में आर्थिक स्थिरता दिख रही है। इसके साथ ही सामाजिक सरोकार को भी ध्यान में रखा गया है और एक संतुलन बनाए रखने की कोशिश की गई है। यह अब तक का सबसे बढ़ा बजट है। इसमें एजुकेशन, हेल्थ, एग्रीकल्चर, इंफ्रास्ट्रक्चर, वीमेन इम्पावरमेंट सहित मानव पूंजी के कौशल विकास के लिए कार्य कर रही है। इस बजट में हर क्षेत्र पर ध्यान दिया गया है। गोरखपुर शहर के जहां तक कि बात करें तो जो सेक्टर वाइज घोषणा की गई है उसका लाभ गोरखपुर को भी मिलेगा। इसके अलावा जो गोरखपुर से नेपाल होते हुए सहारन पुर तक की कॉरिडोर की घोषणा की गई है, उससे शहर के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। जनता से लिए गए टैक्स का सही दिशा में इस्तेमाल हो रहा है। उन पैसों को जनता के लिए ही खर्च किया जा रहा है। सरकार कोई कर्ज लेकर प्रदेश पर इतना खर्च नहीं कर रही है। यह सब टेक्स चोरी पर लगाम लगाने का नतीजा है। यह आम लोगों के आशाओं, विचारों का मिश्रण वाला बजट अर्थशास्त्र के प्रोफेसर डॉ. राजू गुप्ता ने कहा- यूपी का बजट पिछले साल की तुलना में 13 परसेंट की वृद्धि की गई है। मेरा यह मानना है कि यह बजट आम आदमी की विविध आशाओं, विचारों का मिश्रण है जिसमें विकास के बड़े लक्ष्यों के साथ कुछ ठोस वादे भी किए गए हैं। लेकिन इसके जटिलता और व्यवहारिकता पर भी सवाल उठते हैं। पूर्वांचल और बुंदेलखंड के विकास के लिए सरकार ने लगभग 19 सौ करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है। ये पिछड़े संभागों की श्रेणी में आते हैं। तो गवर्नमेंट ने क्षेत्रीय असामनता को संतुलित करने का प्रयास किया है। गोरखपुर पूर्वांचल का अहम हिस्सा है। सरकार की ओर से प्रस्तावित 12 एक्सप्रेस वे और मेट्रो की कनेक्टिविटी वाराणसी और गोरखपुर से होगी, जिससे पूर्वांचल के साथ साथ गोरखपुर का भी डेवेलपमेंट होगा। जो 10 लाख रोजगार का वादा किया है, इसका फायदा गोरखपुर के युवाओं को भी मिलेगी। प्रदेश में ही रोजगार मिलेगा ये कितना फलीभूत होगा यह तो वक्त ही बताएगा। लेकिन इस योजना से पूर्वांचल के जो युवा रोजगार की तलाश में बाहर जाते थे। अब उन्हें अपने प्रदेश में ही रोजगार मिलेगा। इस बजट में कीमत और खरीद योजनाओं को मजबूत करने का प्रयास किया गया है। जिससे किसानों को लाभ मिलेगा और एग्रीकल्चर क्षेत्र में और निवेश की गुंजाइश है। किसी भी अर्थ व्यस्था में शिक्षा और हेल्थ बहुत महत्व रखता है। केंद्रीय बजट में लगभग 3 परसेंट एजुकेशन पर रखा गया था जबकि प्रदेश के बजट में इसे 12 . 4 परसेंट रखा गया और वहीं हेल्थ पर भी 6 परसेंट है। जो बहुत ही सराहनीय है। यूपी सरकार ने प्रदेश को इस स्तर पर ला दिया है कि यह बजट देश की जीडीपी में बड़ा योगदान देगा। प्रदेश का प्रतिव्यक्ति आय कई गुना बढ़ चुका है। यह एक रोल मॉडल बनकर उभरेगा आने वाले समय में और अन्य स्टेट भी इसका अनुसरण करेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में NICU कांड पर कांग्रेस का हंगामा:50 लाख मुआवजा और अफसरों पर कार्रवाई की मांग, डीएम को सौपा ज्ञापन
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में 2074 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग मिले:15 दिवसीय शिविर में सहायक उपकरण वितरित किए गए, डीएम ने कहा- ऐसे कार्यक्रम होते रहेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment