Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़:दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, तमंचे-गोकशी के औजार बरामद

    23 hours ago

    1

    0

    कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात गोतस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में 2 तस्कर घायल हो गए। पुलिस का दावा है कि घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पहले पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। घायल आरोपितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही डीसीपी पश्चिम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। चेकिंग के दौरान ब्रेजा कार देख बढ़ा शक पुलिस के मुताबिक, बाबा कुआं चौकी क्षेत्र के शिवराजपुर तिराहे पर उपनिरीक्षक विश्व प्रकाश पाण्डेय अपनी टीम के साथ संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान शिवली की ओर से तेज रफ्तार काले रंग की ब्रेजा कार आती दिखाई दी। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक कार लेकर भाग निकला। इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा शुरू कर दिया। भागते समय कार पलटी, फिर शुरू हुई फायरिंग जादेपुर घस्सा गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। पुलिस के अनुसार कार से उतरते ही दोनों बदमाशों ने तमंचों से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी और उन्हें मौके पर ही दबोच लिया गया। दो तमंचे, कारतूस और गोकशी के औजार बरामद गिरफ्तार आरोपितों ने अपनी पहचान मुबीन अहमद निवासी दलेलपुरवा थाना अनवरगंज और शाहनवाज निवासी कुली बाजार थाना बादशाही नाका के रूप में बताई। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, चापड़, चाकू और घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार बरामद की है। 6 जुलाई की गोकशी की वारदात कबूली पूछताछ में दोनों आरोपितों ने 6 जुलाई की रात कुर्मीखेड़ा खुर्द गांव से तीन गोवंश चोरी कर गोकशी करने की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। उस घटना के बाद ग्रामीणों ने पंचायत भवन के पास खून के निशान और रस्सियां मिलने पर गोकशी की आशंका जताई थी। पुलिस ने उसी समय मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। डीसीपी एसएम काशिम आबिदी ने बताया कि- गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में गोकशी और गौ तस्करी में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भूमिपूजन के बाद बारातशाला नहीं बनी, लोग बोले-कमीशनबाजी में फंसी:वार्ड-59 के पार्षद पर आरोप, स्ट्रीट लाइटें व सड़कें खराब
    Next Article
    नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में तीन एसीपी के तबादले:कमलेश कांत, सौरभ सिंह और कृष्णपाल सिंह को मिली जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment